---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘इस तरह की हार…’, सुपर ओवर ड्रामे में मिली हार से टूटा अफगानिस्तानी कोच का दिल, बताया कहां हो गई चूक

AFG vs SA: अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका के हाथों सुपर ओवर में करीबी हार मिली. इस मैच ने हर किसी की सांसे थामने का काम किया. अफगानिस्तान के खिलाड़ी इस मैच में हार के बाद काफी निराश नजर आए. टीम के लिए ये टूर्नामेंट की लगातार दूसरी हार थी. अफगानिस्तानी कोच ने इस हार के बाद क्या कहा आइए आपको भी बताते हैं.

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026 AFG vs SA: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. इस मैच में वो हुआ जो किए टी20 विश्व कप के इतिहास में आज से पहले कभी नहीं हुआ था. लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान टारगेट हासिल करने में 1 रन से चूक गई और मैच टाई हो गया. इसके बाद सुपर ओवर भी टाई हुआ और दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट से जीत हासिल की. अफगानिस्तान के पास इस मैच में जीत हासिल कर सुपर 8 की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत करने का शानदार मौका था. सुपर ओवर ड्रामे में मिली कीरीबी हार ने अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट का दिल तोड़ दिया. उन्होंने बताया है कि टीम से गलती कहां हुई है.

 अफगानिस्तान पर भारी पड़ी ये एक गलती

अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने इस हार के बाद अपनी गलती मानते हुए कहा, “हमने देखा कि स्पिन गेंदबाज केशव महाराज गेंदबाजी करने के लिए आ रहे हैं और मोहम्मद नबी स्पिन के बेहतरीन हिटर हैं. हम यहां पर सही साबित नहीं हुए. गुरबाज अच्छी फॉर्म में थे, ये उन्हीं में से एक था. इस तरह की हार आपको काफी दुख देती थी और लंबे समय तक आपके साथ रहती है. मुझे लगता है कि ये जरूरी है कि हम उन चीजों की भी बात करें जो हमने अच्छी की हैं लेकिन हम अपनी गलतियों पर भी काम करेंगे.”

---विज्ञापन---

अफगानिस्तान के लिए लगातार दूसरी हार

अफगानिस्तान के लिए ये टी20 विश्व कप 2026 की लगातार दूसरी हार रही. इस हार के बाद अब टीम के लिए सुपर 8 में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है. अफगानिस्तान के अगले मुकाबले कनाडा और यूएई के खिलाफ होने हैं, जो कि उन्हें जीतने होंगे. इसी के साथ न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका में से किसी एक टीम को अपने दोनों मैच हारने होंगे, तब कहीं जाकर अफगानिस्तान की उम्मीदें जागेंगी. पहले मैच में टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. 

ये भी पढ़िए- IND vs NAM: भारत के खिलाफ मैच से पहले सवालों में आईसीसी, नामीबिया के कप्तान ने लगा दिए गंभीर आरोप

First published on: Feb 12, 2026 09:52 AM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola