Team India Full Schedule: T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ 3 दिन रहे हैं. ये बड़ा टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा. टीम इंडिया ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. भारतीय टीम में पिछले दो साल में काफी बदलाव हुए हैं और अब ये स्क्वाड पहले के मुकाबले अधिक मजबूत नजर आ रहा है. एक बार फिर भारतीय टीम टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार लग रही है. बड़ी बात यह है कि टीम इंडिया इस बार अपने घर पर खेल रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 करीब है, तो ऐसे में इसके शेड्यूल पर नजर डालते हैं.
टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम A ग्रुप का हिस्सा हैं. उनके ग्रुप में पाकिस्तान, USA, नामीबिया और नीदरलैंड मौजूद है. मुंबई, कोलंबो, दिल्ली और अहमदाबाद में भारत के ग्रुप स्टेज के मैच होंगे. अगर वो अपने ग्रुप में टॉप 2 में रहे, तो सुपर 8 का हिस्सा बन जाएंगे. अभी ग्रुप स्टेज का शेड्यूल सामने आया है, जो कुछ इस प्रकार है:
| तारीख | मैच | जगह |
| 7 फरवरी 2026 | भारत vs USA | मुंबई |
| 12 फरवरी 2026 | भारत vs नामीबिया | दिल्ली |
| 15 फरवरी 2026 | भारत vs पाकिस्तान | कोलंबो |
| 18 फरवरी 2026 | भारत vs नीदरलैंड | अहमदाबाद |
ये भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा-विराट कोहली को खेलना चाहिए वर्ल्ड कप 2027? एमएस धोनी के जवाब ने मचाई खलबली!
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड एकदम परफेक्ट नजर आ रहा है. ईशान किशन की हाल ही में टीम में वापसी हुई है और वो बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी लगातार संघर्ष करने के बाद आखिर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रनों की बारिश करने में सफल रहे. वॉशिंगटन सुंदर की चोट ने सस्पेंस बनाया हुआ है. खैर, भारतीय टीम के सभी प्लेयर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं.
टीम इंडिया का 15 सदस्यी स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
ये भी पढ़ें:- 1-2 नहीं, क्रिकेट में होने जा रहे 73 नए बदलाव, जानिए कब और कौन से लागू होने जा रहे नियम?
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
56 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines