हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC SA vs AFG: थम गईं सांसें…हर गेंद पर पलटी बाजी, टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे रोमांचक मैच!

T20 World Cup 2026 SA vs AFG: साउथ अफ्रीका की टीम ने रोचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने जीत हासिल कर ली है. ये मैच 2 सुपर ओवर तक पहुंचा और अंतिम गेंद पर SA की जीत सुनिश्चित हुई. टी20 विश्व कप के इतिहास में ऐसा मुकाबला शायद ही किसी ने देखा होगा. इस सांसे रोक देने वाले मैच में कैसा रहा सुपर ओवर का रोमांच आइए जानते हैं.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026 SA vs AFG: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच का मुकाबला जिसने भी देखा वो अपने दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो गया. टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार एक मैच में 2 सुपर ओवर देखने को मिले. सांस रोक देने वाले इस मैच में साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में बाजी मार ली. अफगानिस्तान के पास इस मैच में जीत हासिल कर उलटफेर करने का बेहतरीन मौका था लेकिन टीम करीबी मुकाबले में चूक गई. इस मैच में हर एक गेंद रोमांच से भरपूर थी. रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने इस मैच में अपनी पूरी ताकत झोंक दी लेकिन आखिरी मौके पर वो चूक गए. आइए आपको बताते हैं इस मैच के आखिरी पलों की हर एक गेंद का रोमांच…

पहले सुपर ओवर में स्टब्स ने SA को बचाया

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला. टीम के लिए अजमत उल्लाह ओमरजई और गुरबाज बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. ओमरजई ने पहली गेंद पर चौका तो वहीं दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर सुपर ओवर का आगाज किया. अफगान टीम ने पहले सुपर ओवर में 17 रन का स्कोर खड़ा किया. साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की जोड़ी क्रीज पर उतरी. पहली 2 गेंदों पर 7 रन बने तो वहीं ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रेविस आउट हो गए. चौथी गेंद पर स्टब्स ने चौका जड़ा तो वहीं पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना. आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को 7 रनों की जरूरत थी तो स्टब्स ने छक्का जड़कर सुपर ओवर को टाई करा दिया.

दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने मारी बाज

पहला सुपर ओवर टाई होने के बाद हर किसी की नजरें दूसरे सुपर ओवर पर टिक गईं. साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और स्टब्स की जोड़ी क्रीज पर उतरी तो वहीं अजमत उल्लाह ओमरजई को गेंदबाजी सौंपी गई. अफगानिस्तान के लिए  स्टब्स ने पहली गेंद पर छक्का जड़ते हुए दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर मिलर को स्ट्राइक दे दी. तीसरी गेंद पर 2 रन आए. इसके बाद अगली 2 गेंदों पर मिलर ने छक्के जड़ते हुए अफगानिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दीं. 

विज्ञापन

अफगानिस्तान को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 24 रन बनाने थे. मोहम्मद नबी और ओमरजई की जोड़ी क्रीज पर उतरी तो वहीं गेंदबाजी की कमान केशव महाराज के हाथों में दी गई. ओवर की पहली गेंद डॉट रही तो वहीं दूसरी गेंद पर नबी आउट हो गए. इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे गुरबाज ने लगातार 3 गेंदों पर 3 छक्के जड़े और मैच को रोमांचक बना दिया. इसके बाद आखिरी गेंद पर टीम को 5 रनों की दरकार थी लेकन गुरबाज आउट हो गए और अफगानिस्तान 4 रनों से हार गई.

ये भी पढ़िए- T20 World Cup 2026 में अचानक हुई स्टीव स्मिथ की एंट्री, कप्तान की चोट ने खोल दी किस्मत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola