T20 WC 2026: पाकिस्तान ने श्रीलंका को लगाया करोड़ों का चूना! कोलंबो में फाइनल का सपना रह गया अधूरा

T20 WC 2026: पाकिस्तान की टीम ने सलमान आगा की कप्तानी में इस टूर्नामेंट में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया. टीम ने अपनी फजीहत को करवाई ही साथ ही श्रीलंका को भी करोड़ों की चपत लगा दी है. पाक टीम अगर सेमीफाइनल में जाती तो श्रीलंका के मैदान पर खेलती लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है.

jacket (1) - 2026-03-01T093417.649

T20 WC 2026: पाकिस्तान की टीम इस टी20 विश्व कप में सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने के लिए उतरी थी. टीम ने टूर्नामेंट से पहले कई बड़े बदलाव किए और खिताब जीतने की हुंकार भरी. हालांकि, टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. सुपर 8 के आखिरी मैच में टीम के पास श्रीलंका को 147 रनों पर रोक सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने का मौका था लेकिन टीम के गेंदबाज इसमें पूरी तरह से नाकाम रहे. पाकिस्तान के इस शर्मनाक प्रदर्शन से श्रीलंका को भी करोड़ों का नुकसान हुआ है. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

नॉकआउट के सभी मैच भारत में होंगे

पाकिस्तानी टीम भारत के साथ चल रहे विवाद के चलते अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में ही खेल रही थी. ऐसे में अगर टीम सेमीफाइनल में पहुंचती तो पहला नॉकआउट मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाता और अगर टीम टीम फाइनल तक का सफर तय करती हो वो मैच भी कोलंबो में ही खेला जाता. अब चूंकि पाक टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है तो नॉकआउट के सभी मुकाबले भारत में ही खेले जाएंगे. इससे श्रीलंका करोड़ों का आर्थिक नुकसान तो जरूर हुआ है. मुकाबले की गेट मनी, होटल बुकिंग और टेलीकास्ट के जरिए तगड़ी कमाई होती है. 

विज्ञापन

अहमदाबाद में होगा टी20 विश्व कप का फाइनल

पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होते ही श्रीलंका की मेजबानी भी खत्म हो गई है. ऐसे में अब टूर्नामेंट में बचे 3 मैच भारत में ही खेले जाएंगे. टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल का मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. अंत में टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च रविवार के दिन होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ