T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इंडिया और श्रीलंका में 7 फरवरी से खेला जाना है. इस टूर्नामेंट की सभी टीमें तैयारियां कर रही हैं. न्यूजीलैंड की टीम तैयारी के लिए ही भारत के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खेल रही है. इस दौरान टीम को बड़ा झटका लगा है. मैच विनर खिलाड़ी इंजरी के कारण अब मेगा टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. चयनकर्ताओं ने अब उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.
कीवी टीम में हुआ बड़ा बदलाव
भारत के खिलाफ मौजूदा समय में सीरीज खेल रही न्यूजीलैंड की टीम को तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की कमी खल रही है. वो इंजरी के कारण अब टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं ने अब काइल जैमीसन को चयनित कर लिया है. जैमीसन अभी भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वनडे सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके मैनेजमेंट का दिल जीता है. हालांकि पहले टी20 मैच में वो अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे.
कोच रॉब वाल्टर ने एडम मिल्ने की इंजरी पर कहा, ‘हम सब एडम के लिए दुखी हैं. उसने टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करने के लिए बहुत मेहनत की थी और ईस्टर्न केप सनराइजर्स के लिए अपने आठ मैचों में अपना बेस्ट दे रहा था. एडम के लिए यह बुरा समय है और हम उसके जल्दी ठीक होने की दुआ करते हैं.’
न्यूजीलैंड की टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, काइल जैमीसन, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ U19: इस दिन खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें प्लेइंग 11, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग
ब्लैककैप्स ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप शेड्यूल
वार्मअप – बनाम USA – शुक्रवार 6 फरवरी, शाम 7 बजे (मुंबई)
पहला T20I – बनाम अफगानिस्तान – रविवार 8 फरवरी, सुबह 11 बजे (चेन्नई)
दूसरा T20I – बनाम UAE – मंगलवार 10 फरवरी, शाम 3 बजे (चेन्नई)
तीसरा T20I – बनाम साउथ अफ्रीका – रविवार 15 फरवरी, शाम 7 बजे (अहमदाबाद)
चौथा T20I – बनाम कनाडा – मंगलवार 17 फरवरी, सुबह 11 बजे (चेन्नई)
ये भी पढ़ें: BBL 2025-26: कब और कहां देख पाएंगे बिग बैश लीग का चैलेंजर मुकाबला? स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क पर होगी नजरें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines