---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 World Cup 2026: इस टीम का कप्तान ही हो गया चोटिल, मंडराया टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में सभी टीमों के लिए खिलाड़ियों की इंजरी एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है. कई टीमों के खिलाड़ी चोटिल होकर लगातार टूर्नामेंट से बाहर हो रहे हैं. इसी बीच एक और टीम का कप्तान मैच के दौरान चोटिल हो गया है. इस खिलाड़ी की चोट कितनी गंभीर ये तो रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन अब इसके ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व 2026 में हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रही हैं. सभी टीमों के खिलाड़ी पूरी मेहनत कर रहे हैं और अपनी टीमों को जिताने के लिए जी जान लगा रहे हैं. सब खिलाड़ी अपनी क्षमता से बढ़कर मेहनत करते हैं तो इंजरी का खतरा भी बढ़ जाता है. ये बात टी20 विश्व कप में भी नजर आ रही है. टूर्नामेंट की शुरुआत के साथ ही इंजर्ड खिलाड़ियों की सूची भी बढ़ती ही जा रही है. बीते दिन एक टूर्नामेंट में शामिल एक और टीम के खिलाड़ी को चोट लगी है और उसके ऊपर इस विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. ये खिलाड़ी टीम का कप्तान है ऐसे में इस टीम के लिए विश्व कप अभियान में बड़ा झटका होगा. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में लगी चोट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को चोट लगी है. फील्डिंग के दौरान कैच लेते हुए स्टर्लिंग अपने घुटने को चोटिल कर बैठे. चोट लगने के बाद भी वो लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी करने के लिए उतरे लेकिन पहली ही गेंद पर उन्हें रिटायर हर्ट होकर वापस जाना पड़ा. टीम मैनेजमेंट की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार उनकी चोट गंभीर भी हो सकती है. उन्हें फिलहाल स्कैन के लिए भेजा गया है और कंफर्मेशन का इंतजार है. चोट के चलते वो अगर टूर्नामेंट से बाहर होते हैं तो आयरलैंड के लिए ये एक बड़ा झटका साबित होगा. 

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया के हाथों आयरलैंड को मिली हार

आयरलैंड की टीम के लिए ये टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला था, जिसमें टीम को हार मिली. पहले मैच में टीम को श्रीलंका के हाथों 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी आयरिश टीम को 67 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 20 ओवरों में 182 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड 16.5 ओवरों में ही ऑलआउट हो गई. जॉर्ज डॉकरेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज रंग में नजर नहीं आया. उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 41 रनों की जुझारू पारी खेली. 

ये भी पढ़िए- 15 फरवरी से पहले टीम इंडिया के पास पाकिस्तान को हराने का मौका! ऐसा हुआ तो भारतीय टीम बनेगी नंबर-1

First published on: Feb 12, 2026 11:22 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola