Afghanistan New T20I Captain: अफगानिस्तान की टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है. टीम टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. इसकी गाज अब टीम के कप्तान राशिद खान पर गिरती हुई दिख रही है. क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार राशिद खान से अफगानिस्तान की टी20 कप्तान छीन ली गई है. उनकी जगह एक 24 साल के युवा खिलाड़ी को टीम का कप्तान नियुक्त किया जा रहा है. इस खिलाड़ी ने टी20 विश्व कप में टीम के लिए बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया था.
इब्राहिम जादरान को मिली कप्तानी
अफगानिस्तान की टीम के सलामी युवा बल्लेबाज इब्राहिम जादरान टी20 इंटरनेशनल में टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद ये फैसला लिया गया. अफगानिस्तान की टीम को अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है जिसके लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है. 24 साल के जादरान अफगानिस्तानी टीम का अहम हिस्सा हैं और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. जादरान टीम के लिए 65 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 33.30 की शानदार औसत से 1865 रन बनाए हैं.
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज कब होगी शुरू?
अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच सीरीज की शुरुआत 13 मार्च से टी20 मैचों से होगी. इसके बाद 20 मार्च से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज के सभी मुकाबले शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.
इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम
टी-20 टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, जिया उर रहमान, फरीद अहमद मलिक और अब्दुल्ला अहमदजई.
वनडे टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक और बिलाल समी.
ये भी पढ़िए- Arjun Tendulkar Wedding: शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक, वीडियो आई सामने
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
35 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
57 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines