T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने मैच भारत में नहीं खेलना चाहती है. उसके पीछे मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर करना है. बांग्लादेश के आईसीसी से अपने मुकाबले श्रीलंका में कराने की मांग की थी. जिसको लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसके कारण बांग्लादेश की टीम अपने सभी मुकाबले भारत में ही खेलती हुई नजर आ सकती हैं. बीसीसीआई, आईसीसी और बीसीबी के बीच मीटिंग हुई है.
बीसीबी अपने फैसले पर करेगी विचार
मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से बाहर होने के बाद से ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बहुत ज्यादा गुस्से में है. वो बीसीसीआई के साथ नाराजगी के कारण भारत में अपने मुकाबले नहीं खेलना चाहती है. आईसीसी ने जिसके बाद अब बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ मीटिंग की है. द टेलीग्राफ के अनुसार उस मीटिंग में आईसीसी ने बीसीबी को अपने फैसले पर विचार करने को बोला है. आईसीसी नहीं चाहती है कि अब शेड्यूल में बड़ा बदलाव हो. हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वो इसको लेकर विचार करेंगे और अपनी सरकार से बात करेंगे. बीसीबी ने साफ कर दिया है कि वो बांग्लादेश की सरकार के फैसले के साथ ही अंत में जाएंगे. हालांकि बीसीबी ने स्थिति बेहतर करने की ओर कदम उठाया है.
ये भी पढ़ें: 10 चौके, 3 छक्के… टीम इंडिया में वापसी के बाद श्रेयस अय्यर ने मचाया कोहराम, इस टूर्नामेंट में खेली तूफानी पारी
बीसीसीआई से कोई भी नहीं लेना चाहती हैं पंगा
आईसीसी के जुड़े एक अधिकारी ने इस मीटिंग को लेकर कहा, ‘ICC बांग्लादेश को भारत में खेलने के लिए मनाने की कोशिश करेगा. यह सिर्फ 2 टीमों की बात नहीं है, इसमें फैन, ब्रॉडकास्टर और ट्रैवलिंग मीडिया भी शामिल हैं…सभी बोर्ड जानते हैं कि सिर्फ भारत के खिलाफ मैच से ही उनका खजाना भरेगा. इसलिए BCCI के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखना सबसे अच्छा है.’ हालांकि इस रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने प्लान बी पर भी काम करना शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें: HYD vs BEN: मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी से फिर बरपाया कहर, भारतीय चयनकर्ताओं को दिखाया आईना
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
9 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
11 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines