10 चौके, 3 छक्के... टीम इंडिया में वापसी के बाद श्रेयस अय्यर ने मचाया कोहराम, इस टूर्नामेंट में खेली तूफानी पारी

Shreyas Iyer Smashed 82 Runs: टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में श्रेयस अय्यर को जगह मिल चुकी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज द्वारा 3 महीने बाद अय्यर की टीम इंडिया की जर्सी में वापसी होगी. इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर धमाल मचा रहे हैं. वो अपनी वापसी पर शानदार टच में नजर आए हैं.

Shreyas Iyer Smashed 82 Runs

अय्यर ने खेली तूफानी पारी

Shreyas Iyer Smashed 82 Runs: श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया के स्क्वाड में वापसी हो चुकी है. अक्टूबर 2025 में उन्हें पसलियों में चोट आई थी. तीन महीने तक वो क्रिकेट से दूर थे और आखिर न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिल चुकी है. 11 जनवरी 2026 से श्रृंखला की शुरुआत होने वाली है और इसके पहले अय्यर ने अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचाया है. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए तूफानी अर्धशतक जड़ साबित किया कि वो बेहतरीन फॉर्म में हैं.

विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी में खेली तूफानी पारी

श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान मुंबई टीम में वापस आए. मुंबई ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की. श्रेयस अय्यर लंबे समय बाद मैदान पर उतरे और बड़े-बड़े शॉट लगाए. अय्यर शानदार टच में नजर आ रहे थे. उन्होंने 53 गेंदों में 82 रन की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 154.72 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 10 चौके और 3 छक्के जड़े. अय्यर जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, लगा था कि वो शतक बना देंगे लेकिन कुशाल पाल की गेंद पर वो आउट हो गए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले 21 साल के खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान रॉयल्स की चमकी किस्मत!

खेलेंगे एक और विजय हजारे ट्रॉफी मैच

श्रेयस अय्यर ने राजस्थान के खिलाफ बवाल मचाया. वो वनडे सीरीज से पहले एक और विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलने वाले हैं. बता दें कि 8 जनवरी 2026 को पंजाब और मुंबई के बीच मैच होने वाला है. इस मुकाबले में भी अय्यर खेलते हुए नजर आएंगे. मुंबई क्रिकेट असोसिएशन ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि लीग स्टेज के आखिरी दो मैचों में अय्यर नजर आएंगे. उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ कमाल किया और अब पंजाब के गेंदबाजों का भी वो हाल बेहाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड सीरीज में होंगी नजरें

श्रेयस अय्यर अच्छे टच में नजर आए हैं और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी. नीचे टीम इंडिया का अगली वनडे सीरीज का शेड्यूल दिया गया है:

तारीखमैचटीमेंजगह
11 जनवरी 2026पहला वनडेभारत बनाम न्यूजीलैंड वडोदरा
14 जनवरी 2026दूसरा वनडेभारत बनाम न्यूजीलैंडराजकोट
18 जनवरी 2026तीसरा वनडेभारत बनाम न्यूजीलैंडइंदौर

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से इग्नोर होने के बाद विराट कोहली के साथी ने उड़ाया गर्दा, गिल-अगरकर को बल्ले से दिया करारा जवाब!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ