Shivam Dube May Replace Hardik Pandya: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। भारत ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। शिवम दुबे ने सीरीज के पहले मुकाबले में 60 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट भी झटके थे। अब दूसरे टी20 मुकाबले में भी शिवम ने 63 रनों की नाबाद पारी खेली और फिर से एक विकेट लिया है। शिवम ने अपने प्रदर्शन से टीम को इस तरह प्रभावित किया है कि अब उन्हें हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जाने लगा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: फ्लॉप होकर भी Hit हुए रोहित शर्मा, MS धोनी का रिकॉर्ड तोड़ रच दिया कीर्तिमान
‘दुबे की बल्लेबाजी से याद आते हैं युवराज’
शिवम दुबे बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखा सकते हैं। हार्दिक पांड्या भी एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और गेंदबाजी के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी भी करते हैं। शिवम दुबे एक मीडियम पेसर गेंदबाज हैं। हार्दिक पांड्या भी एक मीडियम पेसर गेंदबाज हैं। ऐसे में शिवम दुबे को हार्दिक पांड्या का सबसे बेहतर रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। फैंस शिवम दुबे को युवराज सिंह से भी जोड़कर देख रहे हैं। फैंस का कहना है कि शिवम दुबे की बल्लेबाजी उन्हें युवराज सिंह की याद दिलाती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: अफगानिस्तानी खिलाड़ियों ने की शिवम दुबे की बैट की जांच, बल्लेबाज भी हुए हैरान
हार्दिक को रिप्लेस करेंगे शिवम
युवराज सिंह भी एक बाएं हाथ के बल्लेबाज थे और गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते थे। ठीक उसी प्रकार से शिवम दुबे भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। ऐसे में शिवम दुबे को युवराज सिंह से भी जोड़कर देखा जा रहा है। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 17 जनवरी को खेला जाएगा। अगर शिवम दुबे इस मैच में भी अच्छा खेलते हैं, तो इससे उनका टी20 विश्व कप खेलना भी लगभग तय माना जाएगा। इसके साथ ही भारतीय टीम को हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट भी मिल जाएगा।
हार्दिक पांड्या लंबे समय से चोटिल हैं। उन्हें आईसीसी विश्व कप 2023 के दौरान ही चोट लगी थी, ऐसे में हार्दिक अभी तक टीम में वापसी नहीं कर पाएं हैं। लेकिन अब अगर हार्दिक चोटिल भी होते हैं, तो शिवम दुबे उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
कोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
15 mins agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines