हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

T20 WC 2024: 'अगर रोहित और विराट खेलते हैं तो... 'अब युवा खिलाड़ियों को लाना होगा, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को युवाओं की ओर जाना चाहिए।

विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली। (Social Media)

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए तैयारियां जारी है। भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, भारत का कप्तान कौन होगा ये सभी सवाल अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह पर भी सस्पेंस बना हुआ है कि उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा या फिर नहीं। इस कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर ने रोहित, कोहली और बुमराह को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने रोहित और कोहली की जगह युवा खिलाड़ियों की ओर जाने के लिए कहा है।

‘युवाओं को दें मौका’

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट अगले साल के जून महीने में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 3 या फिर 4 जून से शुरू हो जाएगा। विश्व कप टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू कर दी है। दूसरी ओर भारतीय टीम का अभी तक न तो कप्तान फिक्स है और न ही कोहली और रोहित के खेलने पर मुहर लग सकी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए कई नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है, ऐसे में इन युवा खिलाड़ियों को विश्व कप की टीम में जगह मिलती है या फिर नहीं यह देखने वाली बात होगी।

ये भी पढ़ें:- 72 घंटे पहले बटलर एंड कंपनी को मिला था गहरा जख्म, 3 दिन बाद सूद समेत लौटाया वापस

हमारे पास एक्सपेरिमेंट करने का समय नहीं

रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने बड़ा बयान दे दिया है। पार्थिव ने क्रिकबज से बातचीत में कहा कि मेरे लिए भारत की सबसे बड़ी चुनौती हमेशा सही संयोजन ढूंढना रहा है, खासकर टी20 फॉर्मेट में। हमारे पास एक्सपेरिमेंट करने का ज्यादा अवसर नहीं है, अब हम सिर्फ तीन अफगानिस्तान मैचों के बारे में बात कर रहे हैं, देखने वाली बात होगी कि उनमें विराट या रोहित या बुमराह खेलते हैं या फिर नहीं। अगर ये तीनों स्टार अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेलते हैं, तो उन्हें टी20 विश्व कप में खिलाना बड़ा सवाल होगा। ऐसे में हो सकता है कि टीम आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले के साथ जाए। ऐसे में आपको आईपीएल के बीच ही टीम की घोषणा करनी होगी।

ये भी पढ़ें:- 72 घंटे पहले बटलर एंड कंपनी को मिला था गहरा जख्म, 3 दिन बाद सूद समेत लौटाया वापस

जडेजा लंबे समय से टी20 से रहे दूर

पार्थिव ने आगे कहा कि मुझे यकीन है कि टीम की घोषणा करने से पहले उन्होंने सोचा होगा कि विश्व कप के लिए कौन कतार में है और क्या हम उन्हें अफगानिस्तान श्रृंखला के लिए लाना चाहते हैं। यह एक पेचीदा स्थिति है। बुमराह ने पिछले एक साल में सिर्फ दो टी20 मैच खेले हैं, हालांकि उन्होंने इसका अधिकांश समय चोट से उबरने में बिताया और कोई क्रिकेट नहीं खेला। भारत के 2022 टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद से रोहित और कोहली दोनों ने कोई टी20 मैच नहीं खेला है। पिछले साल अगस्त से टी-20 मैच नहीं खेलने वाले जडेजा को दक्षिण अफ्रीका सीरीज में टीम के उप-कप्तान के रूप में वापसी कराया गया है।

मुझे लगता है कि भारतीय टीम युवा टीम के साथ जाकर अधिक विकल्पों पर विचार कर रही है। भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। पार्थिव ने यह भी कहा कि अगले टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी कौन करेगा, इस पर अनिश्चितता है। भारत के कोच राहुल द्रविड़ कोच होंगे या फिर नहीं, इसे लेकर भी भ्रम है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें