T20 World Cup 2024 BCCI New Selection Committee: 1 जून 2024 से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होना है। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड को लेकर हर तरफ चर्चा है। वहीं अब इससे पहले बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला कर लिया है। बीसीसीआई द्वारा 4 जुलाई को ही अजीत अगरकर को नया चीफ सेलेक्टर बनाया गया था। वहीं उनकी टीम में चार अन्य सेलेक्टर्स भी शामिल थे। अब बीसीसीआई द्वारा सेलेक्शन कमेटी के लिए फिर से विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें नए सेलेक्टर के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
बदल जाएगी सेलेक्शन कमेटी!
बीसीसीआई की मौजूदा सेलेक्शन कमेटी में अजीत अगरकर चीफ सेलेक्टर हैं। वहीं उनकी टीम में इनके अलावा सेंट्रल जोन से शिवसुंदर दास, ईस्ट जोन से सुब्रत बनर्जी, वेस्ट जोन से सलिल अंकोला और साउथ जोन से श्रीधरन शरत हैं। साथ ही अजीत अगर जो चीफ सेलेक्टर हैं वो भी वेस्ट जोन से हैं। यानी इन पांच की टीम में एक भी सदस्य नॉर्थ जोन से नहीं है। सलिल अंकोला और अजीत अगरकर वेस्ट जोन से हैं। वेस्ट जोन के दो सेलेक्टर हैं तो सलिल अंकोला का पत्ता कट सकता है और नॉर्थ जोन से एक पोजीशन भरी जा सकती है। यानी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब नई सेलेक्शन कमेटी ही टीम इंडिया का ऐलान करेगी।
BCCI Selector Admission Form
आपको बता दें कि बीसीसीआई ने अपने विज्ञापन में सेलेक्टर की एक पोस्ट के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए योग्यतान भी बताई गई है। इसमें आवेदनकर्ता के पास कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 फर्स्ट क्लास मैच या फिर 10 वनडे व 20 फर्स्ट क्लास मैच का अनुभव होना चाहिए। इसके लिए आवेदन करने वाले खिलाड़ी ने कम से कम 5 साल पहले रिटायरमेंट लिया हो। साथ ही पिछले सालों में वह बीसीसीआई के लिए पांच साल तक किसी पोस्ट पर नहीं रहा हो। इस पोस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बीसीसीआई द्वारा 25 जनवरी रखी गई है। 25 तारीख की शाम 6 बजे तक इसके लिए आवेदन दिए जा सकते हैं।
क्लिक करें- कैसे करें BCCI द्वारा दिए गए सेलेक्टर की पोस्ट पर आवेदन?
अजीत अगरकर की भी हो सकती है विदाई?
वहीं बोर्ड ने अपने आवेदन में किसी जोन का जिक्र नहीं किया है। यानी यह नियुक्ति किसी भी जोन की पोस्ट पर हो सकती है। साथ ही यह जरूर नहीं है कि वेस्ट जोन से सिर्फ सलिल अंकोला जाएं। यह भी हो सकता है कि अगर चीजें खराब हो रही हैं तो चीफ सेलेक्टर ही क्यों ना बदल जाएं, कुछ भी संभव है। अजीत अगरकर ने चेतन शर्मा के इस्तीफा देने के बाद यह जिम्मेदारी संभाली थी। चेतन शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद इस्तीफा दिया था। फिर वह दोबारा सेलेक्टर बने और स्टिंग ऑपरेशन के बाद फिर उन्होंने इस्तीफा दे दिया। अगरकर जुलाई के बाद से इस पोस्ट पर हैं और उन पर नजरें होंगी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम चुनने पर।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: गुजरात टाइटंस को आईपीएल से पहले बड़ा झटका, सीनियर खिलाड़ी हो सकता है बाहर!
यह भी पढ़ें- भारतीय बल्लेबाज का रेड बॉल क्रिकेट में कमाल, 404 रन की पारी खेल रच दिया इतिहास
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
22 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
58 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines