ZIM vs NED T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज नीदरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मैच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने बल्लेबाजी का फैसला किया और नीदरलैंड को मात्र 118 रनों का टार्गेट दिया। जिसे नीदरलैंड की टीम ने आसानी से चेज कर लिया और विश्वकप में अपनी पहली जीत हासिल की।
अभी पढ़ें – IND vs BAN: Virat Kohli ने रचा इतिहास, इस दिग्गज को पीछे छोड़ बने टी20 वर्ल्ड कप के बादशाह
मैक्स ओ डॉड ने खेली अर्धशतकीय पारी
118 रनों का छोटा सा टोटल चेज करने उतरी नीदरलैंड की टीम की ने दूसरी ओवर में पहला विकेट गंवा दिया हालांकि उसके बाद टीम कूपर और मैक ओ डाउड ने 73 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत की ओर ले गए। 13वें ओवर में टीम कूपर आउट हो गए लेकिन मैक्स ओ डॉड टीके रहे और 52 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब ले गए।
जिम्बाब्वे ने लगातार गंवाए विकेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और टीम ने पहले 6 ओवर के भीतर ही 3 विकेट गंवा दिए जिसके बाद नीदरलैंड के गेंदबाजों का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया। तीन विकेट गंवाने के बाद सीन विलियम्स और सिकंदर रजा ने पारी को संभाला और 48 रनों की पार्टनरशीप की। हालांकि 12वें ओवर में विलियम्स भी 28 रन बनाकर चल बसे जिसके बाद टीम पत्तों की तरह बिखर गई और ऑलआउट हो गई।
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (c), रेजिस चकबवा (wk), मिल्टन शुम्बा, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): स्टीफ़न मायबर्ग, मैक्स ओडोड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), रूलोफ़ वैन डेर मेर्वे, लोगान वैन बीक, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, ब्रैंडन ग्लोवर
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines