Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
ZIM vs NED T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज नीदरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मैच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने बल्लेबाजी का फैसला किया और नीदरलैंड को मात्र 118 रनों का टार्गेट दिया। जिसे नीदरलैंड की टीम ने आसानी से चेज कर लिया और विश्वकप में अपनी पहली जीत हासिल की। इस मैच में जहां नीदरलैंड ने अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की लेकिन फिल्डिंग उनकी निम्न स्तर की रही।
कहते हैं किस्मत आपके साथ हो तो अच्छी से अच्छी गेंद भी आपको आउट नहीं कर सकती। ऐसा ही जिम्बाब्वे के बल्लेबाज रेगिस चकाब्वा के साथ हुआ। दरअसल नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 6ठे ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने मिसटाइम शॉट खेला और गेंद सीधे फिल्डर के हाथों में गई लेकिन वह छूट गई। ऐसा ही माजरा ओवर की तीसरी गेंद पर भी हुआ जब बैट से टकराने के बाद गेंद सीधे विकेटकीपर के पास गई लेकिन उन्होंने भी कैच ड्रॉप कर दिया जिससे रेगिस चकाब्वा को दो गेंद पर दो जीवनदान मिल गए। हालांकि वे इसके ज्यादा फायदा नहीं उठा पाएं और इसी ओवर की 6ठी गेंद पर आउट हो गए।
अभी पढ़ें – Ind Vs Ban: कमाल लाजवाब केएल राहुल, कवर के ऊपर से मारा क्रैकिंग SIX, देखें Video
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और टीम ने पहले 6 ओवर के भीतर ही 3 विकेट गंवा दिए जिसके बाद नीदरलैंड के गेंदबाजों का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया। तीन विकेट गंवाने के बाद सीन विलियम्स और सिकंदर रजा ने पारी को संभाला और 48 रनों की पार्टनरशीप की। हालांकि 12वें ओवर में विलियम्स भी 28 रन बनाकर चल बसे जिसके बाद टीम पत्तों की तरह बिखर गई।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को अपना मुरीद बनाने वाले सिकंदर रजा ने इस मैच में भी धमाकेदार पारी खेली और मात्र 24 गेंदो पर 40 रन बनाए। रजा ने इस पारी में 3 चौके और 3 छक्के भी जड़े। हालांकि वे अर्धशतक से चूक गए और 40 रन बनाकर ही आउट हो गए। उनकी पारी की बदौलत ही टीम इस स्कोर तक पहुंच पाई।
अभी पढ़ें – IND vs BAN: इसे कहते हैं क्लास…KL Rahul ने ठोक डाला स्टाइलिश छक्का, झूम उठे फैंस, देखें वीडियो
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (c), रेजिस चकबवा (wk), मिल्टन शुम्बा, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): स्टीफ़न मायबर्ग, मैक्स ओडोड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीड, स्कॉट एडवर्ड्स (w/c), रूलोफ़ वैन डेर मेर्वे, लोगान वैन बीक, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, ब्रैंडन ग्लोवर
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।