T20 World Cup 2022 AUS vs SL: टी20 वर्ल्ड कप में आज मेजबान ऑस्ट्रेलिया और एशिया कप की चैंपियन श्रीलंका के बीच मैच खेला जा रहा है। ये मैच पर्थ क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में कोरोना पीड़िता एडम जेम्पा नहीं खेल रहे हैं उनकी जगह एस्टॉन एगर को जगह दी गई है।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (WK), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (C), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, एरोन फिंच (C), मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (WK), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड
न्यूजीलैंड ने दी थी करारी हार
मेजबान ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार मिली थी। ग्रुप 1 में शामिल ऑस्ट्रेलिया के साथ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड भी है और श्रीलंका भी आगे जाने के लिए मजबूत दावेदार है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को चाहिए कि श्रीलंका को इस मैच में हराकर अपनी जीत का खाता खोला जाए। फिंच, मैक्सवेल, वार्नर जैसे बल्लेबाजों से उम्मीद होगी कि वह श्रीलंका की गेंदबाजी यूनिट को संभाले।
बेहतरीन लय में श्रीलंका
टीम ने पहले चरण से सुपर 12 में जगह बनाई, वह इस चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। हालांकि श्रीलंका के सामने ऑस्ट्रेलिया एक घायल शेर की तरह होगी जिसे अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी। होम ग्राउंड का फायदा भी ऑस्ट्रेलिया को मिल सकता है। हालांकि श्रीलंका भी बेहतरीन फॉर्म में है और बड़ा चमत्कार करने के काबिल है।
ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड
आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन अगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमेरॉन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडाम जेम्पा
श्रीलंका स्क्वॉड
दासुन शनका (कप्तान), पाथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनजय डी सिल्वा, वणिंदो हसारंगा, महीश तीक्षणा, जेफरी वांडरसे, चमीका करुणारत्ने, कासुन रजिथा, अशीन बंडारा, लाहिरू कुमार, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुषण
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
48 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines