ICC Men’s T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के दूसरे दिन दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
स्कॉटलैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, मैथ्यू क्रॉस (डब्ल्यू), रिची बेरिंगटन (सी), कैलम मैकलियोड, क्रिस ग्रीव्स, माइकल लीस्क, मार्क वाट, जोश डेवी, सफ्यान शरीफ, ब्रैड व्हील।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): काइल मेयर्स, एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शमरह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (w/c), रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय।
ये क्वालिफाइंग ग्रूप बी का मैच है और इसे जीतकर दोनों ही टीमें सुपर 12 की रेस में अपने आप को एक कदम आगे रखना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मैच में जहां एक तरफ स्कॉटलैंड नीदरलैंड के खिलाफ जीत के साथ आ रही हैं वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में बुरी तरह से हार के बाद आ रही है। ये ग्रूप बी का मैच है और इसके बाद दोनों ही टीमों को 2 मैच और खेलने है जिसके बाद ही उनका चयन सुपर 12 में होगा की नहीं ये तय हो पाएगा।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच भी आपको स्टार स्पोर्ट्स 1 पर देखने को मिलेगा।
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
कप्तान निकोलस पूरन को टीम से काफी उम्मीदें
बड़े नामों के मौजूद न होने के बावजूद कप्तान निकोलस पूरन को टीम से काफी उम्मीदे हैं। निकोलस पूरन ने अपने एक बयान में कहा कि ”मेरा मानना है कि अनुभव और युवा खिलाड़ियों के बीच संतुलन होना चाहिए। आपने देखा होगा कि हमने जब दो विश्वकप जीते थे तो हमारे पास कई नामी खिलाड़ी थे, लेकिन पिछले साल भी हमारी टीम में कई ख्याति प्राप्त खिलाड़ी थे और हम क्वालीफाई भी नहीं कर पाए थे।”
दोनों टीमों के स्क्वॉड
वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमेन पॉवेल, यानिक कैरिया, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कॉट्रेल, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसैन, अलजारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, काइल मायर्स, ओबेद मैककॉय, रयमों रैफर, ओडियन स्मिथ।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वार्म-अप मैच आज, यहां देख सकेंगे लाइव
स्कॉटलैंड: रिची बेरिंग्टन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (उपकप्तान), जॉर्ज मुंसे, माइकल लास्क, ब्रैडली व्हील, क्रिस सोल, क्रिस ग्रीव्स, सफयान शरीफ, जोश डेवी, कैलम मैकलियोड, हमजा ताहिर, मार्क वाट, ब्रेंडन मेकुलेन, माइकल जोन्स, क्रेग वालेस।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines