'टीम खतरनाक हो गई है और शायद ही कोई हमसे भिड़ना चाहेगा' पाकिस्तानी मेंटर ने भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को चेताया, देखें Video

Matthew Hayden T20 World Cup 2022

Matthew Hayden T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर 12 का फेज खत्म हो चुका है और अब सेमीफाइनल की रेस शुरू हो चुकी है। सेमीफाइनल के लिए चार टीमों ने क्वालिफाई किया है इनमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का नाम शामिल है। सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान ने मरते-मरते क्वालिफाई किया है लेकिन फिर भी टीम के मेंटर मेथ्यू हैडन का जोश काफी हाई नजर आ रहा है और उन्होंने दूसरे खिलाड़ियों को चेतावनी भी दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैथ्यू हैडन ने दूसरी टीमों को चेताया

हेडन ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद टीम के ड्रेसिंग रूम में अपनी स्पीच में कहा, ‘अब ये टीम काफी खतरनाक हो गई है और शायद ही कोई टीम पाकिस्तान से भिड़ना चाहेगी। उन्हें लग रहा था कि वो हमसे बच जाएंगे लेकिन हम यहीं हैं। यह चमत्कार है जो हमने देखा। लेकिन हमें प्रोसेस पर विश्वास था। हमें एक दूसरे पर भरोसा था और फिर चमत्कार हो गया। हमारी राह आसान नहीं रही। अगर नीदरलैंड वह मैच नहीं जीतता तो हम यहां नहीं होते। लेकिन अब हम यहां हैं और अधिक मजबूत हैं। कोई भी हमें सेमीफाइनल नहीं देखना चाहता था और इससे हमें अब फायदा मिलेगा।’

विज्ञापन

पाकिस्तान का न्यूजीलैंड से होगा मैच

बता दें कि नीदरलैंड द्वारा किए गए उलटफेर के बाद रोमांचक तरीके से सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम ग्रूप 2 में दूसरे स्थान पर रही और अब उसका मैच ग्रूप 1 में पहले स्थान पर रही न्यूजीलैंड से होने वाला हैं। दोनों ही टीमों के बीच ये मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 9 दिसंबर 2022 को खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार 1:30 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ