टीम इंडिया की करारी हार: शोएब अख्तर ने पूछा- इस खिलाड़ी को क्यों नहीं खिलाया

T20 World cup 2022 Twitter war between Irfan Pathan and Shoaib Akhtar

T20 World cup 2022 Twitter war between Irfan Pathan and Shoaib Akhtar

T20 World cup 2022: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल में मिली हार के साथ ही खत्म हो गया है। जैसे ही टीम इंडिया हारी तो भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान और पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गया। इतना ही नहीं शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की जमकर खिल्ली भी उड़ाई। जानिए पूरा मामला..

विज्ञापन

दरअसल, बुधवार को जब पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंची तो भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एक ट्वीट में लिखा कि ‘पड़ोसियों जीत आती जाती रहती है लेकिन ग्रेस आपके बस की बात नहीं है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

दरअसल, एससीजी में पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड पर जीत के बाद पाकिस्तानी समर्थक भारत के प्रति स्टैंड में अपशब्द कर रहे थे। इसी को लेकर इरफान पठान ने यह ट्वीट किया था। उन्होंने स्पष्ट भी किया था कि यह ट्वीट पाकिस्तान क्रिकेट टीम के किसी खिलाड़ी पर नहीं बल्कि स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों को निशाना बनाकर किया गया था।

शोएब अख्तर को लगी मिर्ची

अब जब इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हरा दिया तो पठान के इस ट्वीट पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कमेंट किया। उन्होंने मजे लेने के इरादे से लिखा, ‘अरे क्या हो गया ब्रो? किसी ने कुछ कहा है तो मुझे बता। मैं डाटूंगा, प्रॉमिस।

विज्ञापन

इरफान पठान ने किया ये रिप्लाई

इरफान पठान भी शोएब अख्तर के इरादे समझ गए। उन्होंने कमेंट के जवाब में लिखा- हाहा, थोड़ी बदतमीजी स्टेडियम में और उसका रिएक्शन। बाकी आप मुझे जानते हैं, मैनेज तो हम ही करते हैं। बहुत सारा प्यार ब्रदर।’

शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के सिलेक्श पर सवाल खड़े किए

टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवाल खड़े करते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि टीम इंडिया ने बहुत निराश किया। सेमीफाइनल तक पहुंचना कौन सी बड़ी बात है? अब इंडिया को अपनी कप्तानी देखनी होगी। टीम इंडिया की बॉलिंग बेहद कमजोर नजर आई। बॉलिंग डिपार्टमेंट में कन्फ्यूजन में सिलेक्शन के साथ मोहम्मद शामी को ले आए। सेमीफाइनल में पूरी तरह हाथ खड़े कर दिए, एग्रेशन बिल्कुल भी नहीं दिखा।

विज्ञापन

टीम इंडिया आईसीसी स्तर के टूर्नामेंट नहीं जीत सकती है- शोएब अख्तर

शोएब अख्तर ने कहा कि ‘युवजेंद्र चहल अच्छा स्पिनर है, जिसे आपने खिलाया नहीं। पूरे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया प्लेइंग 11 रणनीति क्या रही मुझे तो समझ नहीं आया। जब तक भारत का टीम सलेक्शन और बल्लेबाजी पक्ष की तरह गेंदबाजी भी मजबूत नहीं होगी टीम तक तक इंडिया आईसीसी स्तर के टूर्नामेंट नहीं जीत सकती है।’ उम्मीद करता हूं टीम इंडिया अपनी कमजोरियों को सुधारेगी।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ