हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2022: फाइनल में नहीं दिखेगी टीम इंडिया, लेकिन भारतीय मूल की 13 साल की सिंगर बिखेरी जलवा

विज्ञापन
janaki easwar

नई दिल्ली: भारतीय टीम भले ही टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में नजर नहीं आए, लेकिन यहां एक इंडियन गर्ल अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच होने वाले महा-मुकाबले को लेकर दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी उत्साहित हैं। फाइनल भी धमाकेदार होगा।

मैच से पहले कुछ परफॉर्मेंस भी होंगी और यहीं भारतीय मूल की 13 वर्षीय जानकी ईश्वर ऑस्ट्रेलियाई रॉक बैंड आइसहाउस के साथ प्रस्तुति देंगी। 90,000 से अधिक दर्शकों के सामने पाकिस्तान के इंग्लैंड से भिड़ने से पहले जानकी ईश्वर अपनी कला का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।

अभी पढ़ें – IND vs NZ: भारत के खिलाफ T20 और ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में हो सकता है ये बदलाव

विज्ञापन

पिछले 15 सालों से ऑस्ट्रेलिया में

जानकी के माता-पिता अनूप दिवाकरन और दिव्या रवींद्रन केरल के कोझिकोड के रहने वाले हैं और पिछले 15 सालों से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस ऑस्ट्रेलिया’ में वह सबसे कम उम्र की प्रतियोगी बनकर उभरी थीं। जानकी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वह खचाखच भरे MCG के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।

अविश्वसनीय अनुभव होगा

जानकी ने कहा- एमसीजी की भारी भीड़ के सामने प्रदर्शन करना और विश्व स्तर पर लाखों लोगों के लिए प्रसारण करना एक अविश्वसनीय अनुभव होगा। मेरे माता-पिता क्रिकेट फैन हैं। उन्हीं के माध्यम से मुझे इस अवसर की भव्यता का पता चला। मैंने सुना है कि टिकट पहले ही बिक चुके हैं। मैं प्रदर्शन और खेल के लिए उत्सुक हूं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – 20 साल का खिलाड़ी बना नेपाल क्रिकेट टीम का कप्तान, संदीप लामिछाने की लेगा जगह

यह अच्छा होता अगर भारत फाइनल खेलता। अपने टीवी डेब्यू के बाद जानकी ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न और इंडिया फैशन वीक ऑस्ट्रेलिया जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदर्शन किया है। उनकी सिंगिंग के साथ जानकी ने द वॉयस ऑस्ट्रेलिया के दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया था। जानकी पारंपरिक दक्षिण भारतीय पोशाक में नजर आई थीं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola