T20 World Cup 2022: फाइनल में कौन जाएगा? Sourav Ganguly ने टीम इंडिया को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

T20 World Cup 2022 Sourav Ganguly bigg claim

T20 World Cup 2022 Sourav Ganguly bigg claim

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप खेलने गई टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने शुरुआत दो मुकाबलों में पाकिस्तान और नीदरलैंड को हरा दिया था, लेकिन तीसरे मैच में उसे साउथ अफ्रीका के हाथों 5 विकेट से हार मिली है। इस बीच बीसीसीआई के पूर्व प्रेसिडेंट सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौरव गांगुली ने दावा करते हुए कहा कि ‘इंडियन टीम टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल तक जरूरी पहुंचेगी। सौरव गांगुली के मुताबिक उन्हें भरोसा है कि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचेगी।’

सौरव गांगुली का पूरा बयान पढ़िए

सौरव गांगुली ने अपने बयान में कहा कि ‘भारतीय टीम अभी तक केवल एक ही मैच हारी है। हर कोई अच्छा कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम क्वालीफाई करेगी और फाइनल खेलेगी। पहले उन्हें सेमीफाइनल में जाने दीजिए, इसके बाद वो आखिरी दो मैच खेलेंगे। ये किसी का भी गेम हो सकता है।’

विज्ञापन

सेमीफाइनल में जाने के लिए टीम इंडिया को जीतने होंगे दोनों मैच

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। उनका अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ है और इसके बाद जिम्बाब्वे से भी टीम को मुकाबला खेलना है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ