T20 World cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप की शुरूआत आज से हो रही है। इस विश्वकप में पहला मैच श्रीलंका-नामीबिया (SL vs NAM) के बीच खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर फैसला किया है। ये मैच जिलॉन्ग के कार्दिनिया पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। ये क्वालिफाइंग मैच है और इसी जीतकर दोनों ही टीमें सुपर 12 में अपनी दावेदारी मजबूत करनी चाहेगी।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: ‘हम बहुत मिस करेंगे’…रोहित शर्मा को पूरे वर्ल्ड कप में सताएगी इस खिलाड़ी की याद
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजया डी सिल्वा, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (C), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, महेश थेक्षाना।
नामीबिया (प्लेइंग इलेवन): स्टीफ़न बार्ड, डेविड विसे, गेरहार्ड इरास्मस (C), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिंक, जेन ग्रीन (WK), दीवान ला कॉक, माइकल वैन लिंगेन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो
दोनों टीमों को यूएई और नीदरलैंड (UAE vs Netherlands) के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करेंगी। दोनों टीमों ने इससे पहले एक एक वॉर्मअप मैच खेले और दोनों का उसमें जीत मिली। श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 33 रन से हराया था।
https://twitter.com/ICC/status/1581483371900829696
अच्छे टूर्नामेंट की उम्मीद
मेलबर्न में श्रीलंका के कप्तान शनाका ने कहा- “एक बहुत अच्छे एशिया कप के बाद हम बहुत आश्वस्त हैं। वातावरण वास्तव में अच्छा है। हम अपनी बल्लेबाजी पर अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। गर्मियों की शुरुआत में परिस्थितियां कुछ अलग होंगी, इसलिए हम वास्तव में उस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – T20 world cup 2022, UAE vs NED: यूएई ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
यहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
श्रीलंका और नामीबिया के बीच टी20 विश्व कप का पहला मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। जबकि Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
42 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines