नई दिल्ली: जो टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही थी, उसने दो हार के बाद ऐसी धमाकेदार वापसी की कि दुनिया दंग रह गई। पाकिस्तान ने टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में बाबर आजम की टीम ने गेंदबाजी में बेहतरीन शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड को घुटनों पर ला दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर रिजवान ने 105 की शानदार साझेदारी कर अपनी टीम को आगे कर दिया।
गेंदबाजों का बड़ा योगदान
इस शानदार जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा- जिस तरह से टीम ने पिछले तीन मैचों में प्रदर्शन किया वो काबिले तारीफ रहा। इतनी शानदार भीड़ से भरे फैंस की बदौलत ऐसा लगता है कि हम घर में खेल रहे थे। हमने पहले छह ओवरों में अच्छी शुरुआत की और बाद में हमारे पास अच्छा स्पिन अटैक था। तेज गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
इस शानदार जीत के बाद पाकिस्तान में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। स्टेडियम में जैसे ही पाकिस्तान ने जीत दर्ज की, शान मसूद ने मुक्के का इशारा कर जश्न मनाया। इसके बाद पाकिस्तान के खेमे में भी जश्न शुरू हो गया। बाबर और हारिस अपनी सीटों से उछल पड़े। शादाब ने जोरदार दहाड़ लगाई। जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने प्रशंसकों से स्टेडियम में लेप ऑफ ऑनर लिया।
30 साल बाद दोहराया इतिहास
पाकिस्तान ने 30 साल बाद एक बार फिर इतिहास दोहराया। 1992 में भी सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने पहले दो गेम हारने के बाद, पाकिस्तान बाहर होने के कगार पर था, लेकिन किस्मत कहें या मेहनत या दोनों...पाकिस्तान ने आखिरकार फाइनल में जगह बना ली है।
अभीपढ़ें– खेलसेजुड़ीखबरेंयहाँपढ़ें