---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs ENG: हम घबराए हुए थे…सेमीफाइनल में टीम इंडिया की करारी हार पर कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: टीम इंडिया को टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे, लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने ताबडतोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 16 ओवर में ही 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। टीम […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: टीम इंडिया को टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे, लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने ताबडतोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 16 ओवर में ही 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया के गेंदबाज एक बार फिर फेल साबित हुए और विकेट चटकाने में नाकाम रहे। इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा के कुछ फैसलों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कहा? आइए जानते हैं…

अभी पढ़ें IND vs ENG: एलेक्स हेल्स-जोस बटलर का बड़ा रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास

मैं बहुत निराश हूं

कप्तान रोहित ने मैच प्रजेंटेशन में हर्षा भोगले से कहा- आज जो हुआ, उससे मैं बहुत निराश हूं। हमने उस स्कोर को हासिल करने के लिए पिछले छोर पर अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन गेंदबाजी में हमने निराश किया। ये ऐसा विकेट नहीं था जिस पर 169 रन का स्कोर 16 ओवर में चेज किया जाता। रोहित ने कहा, हम गेंद से सही नहीं थे।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by ICC (@icc)

---खबर नीचे जारी है---

नॉकआउट का प्रैशर नहीं झेल पाए

रोहित ने नॉकआउट मैचों में प्रैशर हैंडल न कर पाने को बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा, यह नॉकआउट मैचों में दबाव को न संभाल पाने के बारे में है। सभी क्रिकेटरों ने इससे पहले दबाव झेला है। सभी क्रिकेटर आईपीएल मैचों में दबाव में खेले हैं, यह सब इस स्थिति में शांत रहने के बारे में है।

अभी पढ़ें IND vs ENG: इरफान पठान को मिला शोएब अख्तर का सपोर्ट, पाकिस्तान को लग गई मिर्ची

---खबर नीचे जारी है---

 

---खबर नीचे जारी है---

शुरुआत में घबराए हुए थे

कप्तान ने आगे कहा- हम शुरुआत में घबराए हुए थे, लेकिन आपको उनके सलामी बल्लेबाजों को श्रेय देना होगा, उन्होंने वास्तव में अच्छा खेला। रोहित ने भुवी की गेंदबाजी और विकेट से स्विंग को मदद न मिल पाने के सवाल के बारे में कहा- मुझे लगा कि पहले ओवर में थोड़ा सा स्विंग हुआ, लेकिन ये सही डायरेक्शन में नहीं हुई।

उन्होंने आगे कहा- जब हमने पहला गेम जीता था, तो काफी कैरेक्टर दिखाया था। बांग्लादेश के खिलाफ मैच काफी मुश्किल था। मुझे लगा कि हम अपने आप को संभाले हुए हैं और अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे, दुर्भाग्य से आज हम ऐसा नहीं कर सका।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 10, 2022 05:07 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola