T20 World Cup 2022 Final: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लीग मैच खत्म होने वाले हैं और फाइनल भी नजदीक आता जा रहा है। ऐसे में जहां एक तरफ टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की होड़ मची हुई हैं वहीं कई एक्सपर्ट्स द्वारा पहले से ही फाइनल खेलने वाली टीमों को लेकर भविष्यवाणी की जा रही है।
इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और विश्व विजेता रिकी पोंटिंग ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि कौन सी दो टीमें विश्वकप का फाइनल खेलेगी।
ये दो टीमें खेलेगी फाइनल
पोंटिंग का मानना है कि भारत और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है. उन्होंने आईसीसी कॉलम में लिखा, ” ईमानदारी से कहूं तो कौन जानता है कि कौन मेलबर्न में फाइनल खेलने जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया आगे जाने के लिए एक रास्ता खोज लेगा। साउथ अफ्रीका एकमात्र टीम है जो अभी शानदार दिखी है, इसलिए मुझे लगता है कि वे खतरनाक होंगे। लेकिन मैं कहूंगा कि मैंने शुरुआत में जो कहा था वही होगा और ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत (Australia v India) में फाइनल मैच होगा।
सेमीफाइनल के करीब भारतीय टीम
बता दें कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में बेहतरीन लय में हैं और उसने अब तक खेले गए 4 मैच में से 3 में जीत हासिल की है। भारतीय टीम अपने ग्रूप में टॉप पर है और रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में जीतने के बाद वह सेमीफाइनल के लिए सिलेक्ट हो जाएगी। वहीं भारत के अलावा साउथ अफ्रीका दूसरे और पाकिस्तान की टीम तीसरे नंबर पर है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए पहुंचना मुश्किल
ग्रुप 1 में शामिल ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय चार मैचों में दो जीत और एक हार के साथ पांच अंक लेकर तीसरे नंबर पर है जबकि इसी ग्रुप में न्यूजीलैंड की टीम पहले और इंग्लैंड दूसरे नंबर पर कायम है। ऑस्ट्रेलिया को पहुंचने के लिए टीम को अफगानिस्तान को बड़े अंतर के साथ हराना होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
43 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
44 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
59 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines