PAK vs ENG T20 World Cup 2022 Final: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाने वाला हैं। ये मैच ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच को जीतने के लिए दोनों ही टीमें अपनी जी जान लगा देंगी। वहीं मैच को जीतने के बाद जहां एक तरफ टीम को ट्रॉफी तो मिलेगी ही साथ ही पैसों की भी बारिश हो जाएगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 की विजेता टीम को मिलेंगे इतने रुपये
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीतने वाली चैंपियन टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा 16 लाख यूएस डॉलर यानी करीब 13,11,72,000 रुपये मिलेंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में हारने वाली टीम यानी उपविजेता को भी बड़ी इनामी रकम मिलेगी।
उपविजेता को भी मिलेगी ये मोटी रकम
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में हारने वाली टीम यानी रनर्स-अप टीम को 8 लाख यूएस डॉलर यानी करीब 6,55,86,040 रुपये मिलेंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों ही टीमों को 4-4 लाख यूएस डॉलर इनामी राशि मिलेगी। यह रकम करीब 3,29,48,820 रुपये है।
भारतीय टीम को मिलेगी इतनी राशि
जहां तक भारतीय टीम की बात है, मेन इन ब्लू को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा और वह एक बार फिर टी20 विश्व कप 2022 में खिताब जीतने से चूक गई। लेकिन उनको टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए $ 400,000 मिलेंगे।
इसके अलावा, सुपर 12 चरणों में प्रत्येक जीत को 40,000 डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाती है और भारत टूर्नामेंट में कुल पांच मैचों में चार जीत के साथ समाप्त हुआ। नतीजतन, भारत को $560,000 की कुल पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा, जो लगभग 4.51 करोड़ रुपये के बराबर है।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: जिसने टीम इंडिया को फोड़ा…शाहीन ने उड़ा दी उसकी गिल्लियां…चारों खाने चित हुए Alex Hales
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सफर की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में हुए सेमीफाइनल में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया 2013 के बाद से एक भी आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हुई है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines