हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: भारी न पड़ जाए टीम इंडिया की ये हार...बढ़ गई सेमीफाइनल की चुनौती, जानिए समीकरण

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 Points Table

नई दिल्ली: क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है। कब किसकी बाजी पलट जाए कहा नहीं जा सकता। रविवार को अच्छी लय में चल रही टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से शिकस्त दी। टीम इंडिया की इस हार के बाद उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की चुनौती बढ़ गई है। ऐसा क्यों कहा जा रहा है…आइए जानते हैं।

साउथ अफ्रीका टॉप पर

दरअसल, ग्रुप 2 में सभी टीमों के 3-3 मुकाबले हो चुके हैं। अब साउथ अफ्रीका 5 अंक और 2.772 की नेट रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच गई है। जबकि टीम इंडिया एक हार और 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम के पास 0.844 की नेट रन रेट है।

अभी पढ़ें – IND vs SA: गेंद पढ़ी, घुटना मोड़ा…फिर सिर के ऊपर से उठाकर सूर्या ने ठोक डाला नायाब छक्का, देखें वीडियो

विज्ञापन

तीसरे स्थान पर 4 अंकों के साथ बांग्लादेश और चौथे नंबर पर 3 पॉइंट के साथ जिम्बाब्वे है। बांग्लादेश की नेट रन रेट -1.533 और जिम्बाब्वे की एनआरआर -0.050 है। पाकिस्तान की बात करें तो 2 अंक और 0.765 की नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर है।

टीम इंडिया को जीतने होंगे दोनों मैच

यदि टीम इंडिया को अब सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करना है तो उसे 2 नवंबर को बांग्लादेश और 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करनी होगी। तब उसके पास 8 अंक होंगे। ऐसे में टीम इंडिया क्वालिफाई कर जाएगी, लेकिन यदि एक मैच में भी हार मिली तो मामला बिगड़ सकता है। टीम इंडिया 6 अंकों पर आ जाएगी और तब नेट रन रेट की भूमिका बहुत बड़ी हो जाएगी।

विज्ञापन

फंस सकता है इंडिया-पाकिस्तान के बीच पेच

पाकिस्तान की बात करें तो वह 3 नवंबर को साउथ अफ्रीका और 6 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। ऐसे में उसे इन मैचों में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान एक भी मैच हारते ही सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी क्योंकि उसके पास सिर्फ 2 ही अंक हैं।

अभी पढ़ें – IND vs SA: अश्विन ने कैसे छोड़ दिया Mankading का चांस…? आउट हो जाते डेविड मिलर, देखें वीडियो

विज्ञापन

बांग्लादेश और जिम्बाब्वे को भी क्वालिफाई करने के लिए अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। यदि पाकिस्तान अपने दोनों मुकाबले जीत लेती है और इधर, टीम इंडिया को किसी एक मैच में हार मिलती है तो मामला बेहद पचीदा हो सकता है। तब दोनों टीमों के पास 6-6 अंक होंगे और नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल की टीम तय होगी। पाकिस्तान का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है और जिम्बाब्वे और बांग्लादेश को हल्के में नहीं लिया जा सकता। देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी टीम सेमीफाइनल का सफर तय करती है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola