T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में अपने शर्मनाक प्रदर्शन से सभी को दुखी करने वाली वेस्टइंडीज टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के वर्ल्ड कप से बाहर होने से परेशान कोच फिल सिमंस (Phil Simmons) ने पद छोड़ने का फैसला किया है।
स्कॉटलैंड और आयरलैंड से मिली थी हार
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्डकप में शर्मनाक प्रदर्शन और हार के कारण बाहर होने का असर दिखने लगा है। दरअसल, दो बार की चैंपियन विंडीज टीम पहली बार पहले दौर में ही वर्ल्डकप से बाहर हो गई है। इस टूर्नामेंट में उसे स्कॉटलैंड और आयरलैंड जैसी तुलनात्मक रूप से कमजोर टीमों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यही कारण है कि टीम के मुख्य कोच और दिग्गज कैरेबियाई खिलाड़ी फिल सिमंस ने पद छोड़ने का फैसला किया है।
अभी पढ़ें – Ind vs Pak: हार को नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान, नो बॉल विवाद पर इस दिग्गज ने अंपायर्स पर उठाए सवाल
अभी पढ़ें – IND vs PAK: 3 मिनट में देखिए कोहली के विराट चौके–छक्के और उठाएं लुफ्त
बता दें कि, विंडीज क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि फिल सिमंस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के बाद कोच पद से इस्तीफा देंगे। वहीं वेस्टइंडीज टीम टी20 वर्ल्डकप के बाद ऑस्ट्रेलिया में ही 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। गौरतलब है कि, ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। टी20 वर्ल्डकप से वेस्टइंडीज टीम के बाहर होने के बाद कोच सिमंस की तरफ से बयान में कहा गया कि मैं स्कीकार करता हूं कि ये सिर्फ टीम ही नहीं बल्कि एक देश जिसका हम प्रतिनिधित्व करते हैं उसे दुख पहुंचा है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines