---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 World Cup 2022: हारकर मालामाल हुए पाकिस्तान के खिलाड़ी, हर प्लेयर को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम को टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बावजूद पाकिस्तान के खिलाड़ी मालामाल हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप का फाइनल खेलने के बाद लगभग सवा करोड़ से ज्यादा पाकिस्तानी रुपये मिलेंगे। टीम […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम को टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बावजूद पाकिस्तान के खिलाड़ी मालामाल हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप का फाइनल खेलने के बाद लगभग सवा करोड़ से ज्यादा पाकिस्तानी रुपये मिलेंगे।

टीम को लगभग 1 मिलियन डॉलर (220 मिलियन पाकिस्तानी रुपये से अधिक) मिलेंगे। पाकिस्तान की करेंसी में इसकी कीमत 22 करोड़ 25 लाख रुपये से ज्यादा है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें ‘पाकिस्तान के पास पांड्या और सूर्या नहीं…’, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कर दी बोलती बंद

फखर जमां को भी मिलेगा पैसा

ICC ने घोषणा की कि उपविजेता टीम को 800,000 डॉलर दिए जाएंगे। सुपर 12 चरण में तीन जीत के लिए भी पाकिस्तान को 120,000 डॉलर दिए जाएंगे। सुपर 12 में तीन मैच जीतने के लिए टीम को हर मैच के लिए 40,000 यूएस डॉलर मिलेंगे। सभी खिलाड़ियों में पैसे का बराबर बंटवारा होगा जबकि एक हिस्सा टीम मैनेजमेंट को दिया जाएगा। हालांकि फखर जमां सिर्फ एक मैच खेले, लेकिन उन्हें भी पुरस्कार राशि में शामिल किया जाएगा।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें IND vs NZ T20: संजू सैमसन ने प्लेइंग इलेवन में ठोकी दावेदारी, ऐसे जड़ा नो लुक सिक्स, देखें वीडियो

 

---विज्ञापन---

पुरस्कार राशि के 17 भाग

पुरस्कार राशि के 17 भाग होंगे। इनमें 16 क्रिकेटरों के लिए और एक हिस्सा शेष सदस्य को दिया जाएगा। अनुमान के मुताबिक प्रत्येक खिलाड़ी को करीब 1 करोड़ 30 लाख पाकिस्तानी रुपये मिलेंगे। मोहम्मद हसनैन और खुशदिल शाह को बिना मैच खेले भारी पैसा मिलेगा। दूसरी ओर, आईसीसी ने टूर्नामेंट के दौरान प्रत्येक खिलाड़ी को 125 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (83 अमेरिकी डॉलर) का दैनिक भत्ता भी दिया है। पीसीबी ने इस राशि में 31 अमेरिकी डॉलर जोड़े और खिलाड़ियों को 114 का दैनिक भत्ता दिया।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 17, 2022 07:36 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola