T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर 12 का फेज खत्म हो चुका है और अब सेमीफाइनल की रेस शुरू हो चुकी है। सेमीफाइनल के लिए चार टीमों ने क्वालिफाई किया है इनमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का नाम शामिल है। सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान ने मरते-मरते क्वालिफाई किया है लेकिन फिर भी टीम के कोच और टीम का घमंड कम नहीं नजर आ रहा हैं।
शॉन टेट ने की भारत और पाकिस्तान टीम की तुलना
पाकिस्तान के सेमीफाइनल में चयनित होने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और पाकिस्तान के बॉलिंग कोच शॉन टेट का जोश काफी हाई है और उन्हें अपनी टीम पर भी काफी भरोसा है। उन्होंने हाल ही में कुछ ट्विट किए हैं और भारत-पाक की टीम को कंपेयर भी किया हैं। टैट ने ट्विट में लिखा है कि ‘भारतीय टीम को पाकिस्तान से बेहतर अगर कोई बनाता है तो वो हैं विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव। इन दो खिलाड़ियों खिलाड़ियों को बाहर कर देखो तो फिर भारत का बैटिंग ऑर्डर भी वैसा ही है जैसा पाकिस्तान का है।
https://twitter.com/shauntait161/status/1589255979564400640?s=20&t=bK5Zccua9bUDZGLEJn8wRQ
पाकिस्तान फाइनल में भारत को हराएगा और जीतेगा T20 World Cup 2022
पाकिस्तान के कोच शॉन टेट को अब तक किए गए उनकी टीम के प्रदर्शन पर काफी भरोसा है और उन्हें ये लगता है कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच ही होगा और इस फाइनल में पाकिस्तान भारत को पटखनी दे देगी। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है कि ‘उनकी छठी इंद्री ये कह रही है कि इस बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान भारत से भिड़ेगा और वो उसे हराकर ग्रुप स्टेज पर मिली हार का बदला लेगी।’ बता दें कि इस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर 2022 को मैच खेला गया था जिसमें भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: ‘ये तो बड़ी खुशखबरी है…’ सेमीफाइनल से बाहर हो सकता है इंग्लैंड का ये स्टार बैटर
https://twitter.com/shauntait161/status/1589097924335931393?s=20&t=bK5Zccua9bUDZGLEJn8wRQ
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
56 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines