PAK vs ENG T20 World Cup 2022 Final: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाने वाला हैं। ये मैच ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच को लेकर जहां एक तरफ दोनों ही टीमों के खिलाड़ी और फैंस उत्साहित हैं वहीं दूसरी तरफ मेलबर्न के मौसम ने सभी की चिंता बढ़ा दी हैं। मेलबर्न में फिलहाल बादल छाए हुए हैं और मैच वाले दिन और रिजर्व डे पर भी बारिश की संभावना अधिक है।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: ‘मायने नहीं रखता…’, Team India को करारी शिकस्त देने पर जोस बटलर ने दिया ये बयान
बारिश की वजह से रद्द हुआ फाइनल तो क्या होगा
टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल यदि बारिश की वजह से रद्द होता है और रिजर्ड डे के दिन भी मैच पूरे नहीं हो पाएंगे तो फिर दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि आईसीसी ने यह भी नियम बनाया है कि बारिश के खलल के बाद डकवर्थ लुईस नियम प्रभाव में उसी समय आएगा जब दोनों टीम कम से कम अपनी पारी के 10-10 ओवर खेल चुकी हो। यानि मैच में 20 ओवर का खेल हुआ हो. तब जाकर डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर परिणाम की घोषणा की जाएगा।
आईसीसी ने मैच के दिन और रिजर्व डे का बढ़ाया समय
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अपनी तरफ से ये पूरी कोशिश कर रहा हैं कि मैच रद्द नहीं हो और इसके लिए पहले काउंसिल ने रिजर्व डे का समय 4 घंटे कर दिया वहीं अब मैच के दिन का भी समय 1:30 घंटे बढ़ा दिया है जिससे दोनों ही टीमों को कोई दिक्कत ना हो और पूरा मैच हो सके।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: फाइनल से पहले आई बड़ी खबर, अब इस समय होगा टॉस
बारिश की भविष्यवाणी
ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने रविवार और सोमवार को बारिश की भविष्यवाणी की है। सोमवार 14 नवंबर रिजर्व डे रखा गया है। बारिश की संभावना भले ही 95% से घटकर 75% हो गई हो, लेकिन रविवार को शाम 7 बजे से 11 बजे के बीच बारिश की संभावना अभी भी 65% है। आईसीसी ने यह भी कहा है कि नॉकआउट चरण में एक मैच के लिए प्रति पक्ष कम से कम 10 ओवर की आवश्यकता होती है। निर्धारित दिन पर मैच को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines