Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
T20 World Cup 2022 AUS vs India: टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट में आज भारतीय टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेल रही है। ये भारतीय टीम का पहला आधिकारिक वार्म- अप मैच है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में भारत सभी 15 खिलाड़ियों के साथ उतर रही हैं।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: पूरी तरह से तैयार नहीं हैं मोहम्मद शमी?
Australia Playing 11: एरोन फिंच (c), ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंगलिस (w), टिम डेविड, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन
India Playing 15: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा।
यह मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया इससे पहले पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेले थे जहां उसे एक में जीत जबकि एक मैच में हार मिली थी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मुंह की खानी पड़ी थी। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप में आत्मविश्वास के साथ उतरना चाहेगी।
अगर आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वॉर्म अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे। वहीं, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आपको ये इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वॉर्म-अप मैच देखना है तो आप हॉटस्टार की वेबसाइट पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: नेट्स में दहाड़ा किंग कोहली का बल्ला, देखें वीडियो
बता दें कि भारत को वार्म-अप मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाफ इस विश्वकप का पहला मैच खेलना है। ये मैच 23 अक्टूबर 2022 को खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया अलग-अलग ग्रूप में हैं लेकिन अगर दोनों ही टीमें अपने ग्रूप में टॉप 2 में रहती हैं तो दोनों के बीच एक बार फिर से मैच देखने को मिलेगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।