IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारतीय क्रिकेट टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं, इन दोनों मुकाबलों में ही रोहित शर्मा की टीम ने जीत दर्ज की है। अब टीम इंडिया को अपना तीसरा मैच मजबूत दिख रही साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 अक्टूबर 2022 को मैच खेला जाएगा। ये मैच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ क्रिकेट ग्राउंड पर होगा जहां पर तेज़ गेंदबाजों को फायदा रहता है। मैच भारतीय समयानुसार 4:30 बजे शुरू होगा।
अभी पढ़ें – ENG vs AUS: बारिश की भेंट चढ़ेगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मैच? देखें टॉस अपडेट
IND vs SA Head to Head: भारतीय टीम का पड़ला भारी
भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) की टीमों ने आपस में कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान भारत को 13 मैचों में जीत मिली है जबकि अफ्रीका के खाते में 9 जीत गई है। एक मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकल सका है। दोनों टीमें साल 2006 में पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने सामने हुई थीं।
वहीं अगर टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो इसमें भी भारतीय टीम का दबदबा नज़र आता है। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में अब तक 5 मैच खेले गए हैं जिनमें से भारत ने 4 मैच जीते हैं वहीं साउथ अफ्रीका ने सिर्फ एक मैच जीता है। साउथ अफ्रीका 2009 के वर्ल्ड कप के बाद से भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है।
लगातार तीसरी जीत दर्ज करने मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम
ऑस्ट्रेलिया में जारी टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया दमदार प्रदर्शन कर रही है। रोहित शर्मा ब्रिगेड ने अपने पहले 2 मुकाबले जीत लिए। सबसे पहले उसने पाकिस्तान को हराया फिर नीदलैंड को मात दी। अब बारी साउथ अफ्रीका की है। भारत रविवार 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलेगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
9 mins agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 mins agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
57 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
1 hr agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines