T20 World Cup 2022 IND vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 का आगाज हो चुका हैं। भारतीय टीम इस स्टेज में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर 2022 को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। ये मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।
रोहित शर्मा ने नेट्स में जमकर बहाया पसीना
भारत और पाकिस्तान का मैच जीतना दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरुरी है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें जमकर प्रेक्टिस कर रही हैं। इसी कड़ी में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा नेट्स में जमकर प्रेक्टिस करते नज़र आ रहे हैं।
दिनेश कार्तिक भी रहे साथ
आईसीसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा कैसे एक- एक करके टीम के हर गेंदबाज के साथ प्रेक्टिस करते नज़र आ रहे हैं और अलग-अलग शॉट्स भी खेल रहे हैं। वहीं उनके साथ दिनेश कार्तिक भी दूसरी पिच पर बल्लेबाजी करते हुए दिखते हैं। जिनकों देखकर रोहित कहते भी हैं कि ग्रेट गोइंग कार्तिक।
वहीं इसमें मोहम्मद शमी ने भी दमदार गेंदबाजी की और एक गेंद पर तो रोहित शर्मा कहते भी हैं कि वाह क्या गेंद हैं। वहीम रोहित शर्मा इसमें हंसी मजाक के भी मुड़ में नज़र आए। रोहित शर्मा की बल्लेबाजी पर कोच राहुल द्रविड भी खड़े-खड़े नज़र रख रहे थे।
अभी पढ़ें – WI vs IRE: ‘पोस्टमार्टम किया जाएगा…,’ वर्ल्ड कप से बाहर होने पर वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड में तूफान
T20 World Cup 2022 के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान) केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
16 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
24 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
2 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
3 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
4 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
13 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines