T20 World Cup 2022 IND vs NZ Warm-up: टी20 वर्ल्ड कप के पहले वार्म-अप मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के बाद भारतीय टीम एक बार फिर से न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वार्म-अप मैच के लिए तैयार है। दोनों ही टीमों के बीच ये मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा ।भारत ने पहले वॉर्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को नजदीकी मुकाबले में 6 रन से शिकस्त दी। वहीं, केन विलियम्सन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से हराया था।
अभी पढ़ें – SCO vs IRE: स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, यहां देखें प्लेइंग 11
बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी भारतीय टीम
टीम इंडिया ने पिछले अभ्यास मुकाबले में सभी खिलाड़ियों का आजमाने का फैसला किया था। हालांकि सभी खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाया था जिसके चलते टीम बचे हुए खिलाड़ी जैसे ऋषभ पंत को भी आजमाना चाहेगी। वहीं पिछले मैच के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस मैच में और भी ज्यादा मौका दिया जा सकता है। वे अपने पूरे चार ओवर का कोटा पूरा कर सकते हैं।
बता दें कि पिछले मैच में मोहम्मद शमी बाहर बैठे हुए थे और उन्हें आखिरी ओवर में बुलाया गया था। शमी ने आखिरी ओवर में अपना पूरा अनुभव झोंक दिया और 4 विकेट भी झटके जिससे टीम मेनेजमेंट काफी खुश है।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
अभी पढ़ें – Pakistan ने वर्ल्ड कप से बाहर होने की दे डाली धमकी! जानें पूरा मामला
न्यूजीलैंड टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), टिम साउथी, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, मार्टिन गप्टिल, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवॉन कॉनवे, मार्क चैपमेन, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट, फिन एलन।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines