IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वार्म-अप मैच का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल इस मैच का आयोजन ब्रिसबेन के गाबा मैदान में किया जाना था लेकिन वहां पर फिलहाल बारिश हो रही है जिसके चलते मैच को रद्द कर दिया गया है।
इस मैच के रद्द होने के बाद अब भारतीय फैंस टीम को सीधे 23 अक्टूबर 2022 को पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए देख पाएंगे। बता दें कि पहले इस मैच को 5 ओवर का करने की प्लानिंग थी लेकिन बारिश रुक ही नहीं रही थी जिसके चलते आखिरकार इसे रद्द ही कर दिया गया।
अभी पढ़ें – SCO vs IRE: अकेले के दम पर मैच जिताने वाले Curtis Campher को फैंस ने गले लगाया…Kiss भी किया, देखें
https://twitter.com/BCCI/status/1582651522613383168
अफगानिस्तान पाकिस्तान का मैच हुआ रद्द
बता दें कि इसके पहले इसी मैदान पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा था लेकिन जब पाकिस्तान दूसरी बैटिंग कर रही थी तो अचानक बारिश शुरू हो गई और रुकी ही नहीं जिसके चलते मैच को रद्द करना पड़ गया था। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बेटिंग करते हुए पाकिस्तान के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा था।
भारत ने पहले वार्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात
बता दें कि इससे पहले रविवार को खेले गए पहले वार्म अप मैच में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था। इस जीत में भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही दमदार फॉर्म में नज़र आई थी। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने भी आखिरी ओवर में 4 विकेट झटके थे वहीं केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़े थे।
अभी पढ़ें – T20 WC, IND vs PAK: ये तो बहुत बुरी खबर है…टूट जाएगा करोड़ों फैंस का दिल
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंड टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), टिम साउथी, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, मार्टिन गप्टिल, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवॉन कॉनवे, मार्क चैपमेन, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट, फिन एलन।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines