नई दिल्ली: इंग्लैंड एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। T20 World Cup 2022 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा। रविवार को मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान जोस बटलर का ये निर्णय बिलकुल सही साबित हुआ और इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया।
नहीं चले बल्लेबाज
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। महामुकाबले में कप्तान बाबर आजम 32, मोहम्मद रिजवान 15, मोहम्मद हैरिस 8, शान मसूद 38 और इफ्तिखार अहमद डक पर आउट हो गए। शादाब खान 20, मोहम्मद नवाज 5 और मोहम्मद वसीम 4 रन ही बना सके। इंग्लैंड की ओर से सैम कुरेन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आदिल रशीद 2, क्रिस जॉर्डन 2 और बेन स्टोक्स एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे। बड़े मुकाबले में पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी पर सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान की करारी हार पर कप्तान बाबर आजम ने बड़ा बयान दिया है।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: इंग्लैंड की जीत पर विराट कोहली ने दी बधाई…कह दी बड़ी बात..
बाबर आजम ने दिया ये बयान
कप्तान बाबर आजम ने मैच के बाद कहा- हम पहले दो मैच हार गए, लेकिन जिस तरह से हमने पिछले चार मैचों में प्रदर्शन किया, वो काबिले तारीफ रहा। मैच से पहले टीम को क्या मैसेज दिया? इस सवाल के जवाब में बाबर ने कहा- मैंने प्लेयर्स से कहा था कि वे फ्रीडम के साथ मैच खेलें, लेकिन मुझे लगता है कि हम 20 रन कम थे। बाबर ने आगे कहा- हमारी टीम ने जिस तरह से लास्ट तक मैच में लड़ाई जारी रखी, वो अविश्वसनीय है।
दुर्भाग्य से शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए
बाबर ने अपनी टीम की गेंदबाजी पर कहा- निश्चित तौर पर हमारी गेंदबाजी दुनिया में सबसे बेस्ट अटैक है। हमने जिस तरह से शुरू के 6 ओवर में आगाज किया, वह बेहतरीन रहा। दुर्भाग्य से शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए और इसने हमें परेशान कर दिया। जिसके बाद हमें दूसरा परिणाम देखने को मिला, लेकिन ये गेम का हिस्सा है।
दरअसल, शाहीन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। वह मैच में सिर्फ 2.1 ओवर कर सके। इसमें उन्होंने 13 रन देकर एक विकेट लिया था। शाहीन डेथ ओवर्स में काफी असरदार साबित होते और पाकिस्तान को कुछ विकेट मिल सकते थे, लेकिन वे मैदान में वापसी नहीं कर सके और पाकिस्तान की टीम 6 गेंद शेष रहते 5 विकेट से मुकाबला हार गई।
45 रन पर गिरे 3 विकेट
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के तीन विकेट महज 45 रन पर गिर गए। जोस बटलर 17 गेंदों में 26 रन ही बना सके। जबकि एलेक्स हेल्स 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान को तीसरे विकेट के रूप में फिल साल्ट मिला। उन्होंने 9 गेंदों में 10 रन बनाए। शाहीन और रउफ ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन बाद में गेंदबाज इस लय को बरकरार नहीं रख सके और पाकिस्तान की टीम 1992 वर्ल्ड कप जीतने के 30 साल बाद इतिहास दोहराने से चूक गई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
22 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
23 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines