PAK vs ENG T20 World Cup 2022 Final: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच खेला गया। मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान कोे 137 रनों पर ही रोक दिया। वहीं इस छोटे लक्ष्य को 19 ओवर में ही हासिल कर लिया।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: इंग्लैंड की जीत पर विराट कोहली ने दी बधाई…कह दी बड़ी बात..
PAK vs ENG Final Live Updates: यहां देखें मैच की पल-पल की अपडेट
- इंग्लैंड को लगा चौथा झटका, हैरी ब्रूक 20 रन बनाकर आउट
- इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका, कप्तान जोस बटलर हैरिस राउफ की गेंद पर 26 रन बनाकर आउट
- इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका, फिल सॉल्ट 10 रन बनाकर आउट
- इंग्लैंड को लगा पहला झटका, एलेक्स हेल्स शाहीन अफरीदी की गेंद पर एक रन बनाकर आउट
- इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू, जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स क्रीज पर मौजूद
- शादाब खान क्रीस जॉर्डन की गेंद पर आउट
- शान मसून सैम कुरेन की गेंद पर आउट
- बाबर आजम आदिल रशिद की गेंद पर आउट
- पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, मोहम्मद हारिस आदिल राशिद की गेंद पर 8 रन बनाकर आउट
- पाकिस्तान को लगा पहला झटका सेम कुरैन की गेंद पर मोहम्मद रिजवान 15 रन बनाकर आउट
- पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू, मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम क्रीज पर मौजूद
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (w/c), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (WK), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी
सुपर 12 में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमों ने काफी उतार चढ़ाव देखे। दोनों टीमों ने इसके बाद जबरदस्त वापसी कर ना सिर्फ सेमीफाइनल में जगह बनाई बल्कि अब दोनों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें सुपर 12 के प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए अंतिम चार के लिए क्वालीफाई की थी।
PAK vs ENG head to head: जानें कौन किसपर भारी
टी20 विश्व कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें दो बार टकराई हैं। दोनों मैचों में इंग्लैंड को जीत मिली है। दोनों टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अभी तक कोई टी20 मैच नहीं जीत सकी हैं। इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक कुल 28 बार भिड़ी हैं। इस दौरान इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है. इंग्लिश टीम ने 18 मैचों में बाजी मारी है जबकि 9 मैचों में पाकिस्तान विजयी रहा है।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा मैच ?
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला ये मैच भारतीय समयानुसार 1:30 बजे शुरू होगा वहीं टॉस 12:52 पर होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
27 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
49 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines