नई दिल्ली: इंग्लैंड एक बार फिर T20 वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त थमा दी। रविवार को मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए।
नहीं चले पाकिस्तान के बल्लेबाज
महामुकाबले में कप्तान बाबर आजम 32, मोहम्मद रिजवान 15, मोहम्मद हैरिस 8, शान मसूद 38 और इफ्तिखार अहमद डक पर पवेलियन लौट गए। शादाब खान 20, मोहम्मद नवाज 5 और मोहम्मद वसीम ने 4 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सैम कुरेन 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आदिल रशीद 2, क्रिस जॉर्डन 2 और बेन स्टोक्स एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
https://twitter.com/englandcricket/status/1591756946909995008
लय बरकरार नहीं रख सकी पाकिस्तान
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को शाहीन और रउफ ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन बाद में दूसरे गेंदबाज इस लय को बरकरार नहीं रख सके। इस तरह पाकिस्तान की टीम 1992 वर्ल्ड कप जीतने के 30 साल बाद इतिहास दोहराने से चूक गई। वहीं इंग्लैंड 12 साल बाद दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। इंग्लैंड ने 2010 में अपना पहला खिताब जीता था। इसके बाद वो 2016 में फाइनल में पहुंची, लेकिन वेस्ट इंडीज से हार गई। अब इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने के मामले में विंडीज की बराबरी कर ली है।
https://twitter.com/AghaZain_/status/1591757628233109506
बेन स्टोक्स ने उठाई जिम्मेदारी
एक समय खतरे में आई इंग्लैंड को बेन स्टोक्स ने संभाला और जीत दिलाने की जिम्मेदारी कंधे पर उठाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के तीन विकेट महज 45 रन पर गिर गए थे। जोस बटलर 17 गेंदों में 26 रन ही बना सके। जबकि एलेक्स हेल्स 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान को तीसरे विकेट के रूप में फिल साल्ट मिला। उन्होंने 9 गेंदों में 10 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए बेन स्टोक्स ने अहम मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और 47 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का ठोक शानदार अर्धशतक कूट डाला।
https://twitter.com/FaizanHashir/status/1591759514642288641
https://twitter.com/ICC/status/1591757458145304576
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: इंग्लैंड की जीत पर विराट कोहली ने दी बधाई…कह दी बड़ी बात..
स्टोक्स शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत के मुहाने पर ले गए। उन्होंने 49 गेंदाें में नाबाद 52 रन बनाए। आखिरकार वे लियाम लिविंगस्टोन के साथ अपनी टीम के लिए वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाकर ही लौटे। उनके चेहरे पर इस ऐतिहासिक जीत की खुशी नजर आई। उन्होंने जैसे ही जीत का रन लिया वे जोश में आ गए और मैदान पर भागने लगे। इधर डगआउट में बैठी इंग्लिश टीम और स्टेडियम में बैठे फैंस भी जोश से भर गए। इस तरह पाकिस्तान की टीम 1992 वर्ल्ड कप जीतने के 30 साल बाद इतिहास दोहराने से चूक गई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
40 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
52 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
53 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines