ENG vs NZ: करो या मरो मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी इंग्लैंड की टीम, यहां देख सकेंगे लाइव
Edited By Siddharth Sharma

ENG vs NZ, T20 World Cup 2022
Edited By Siddharth Sharma

ENG vs NZ, T20 World Cup 2022
ENG vs NZ T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिसबेन में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार इस मैच की शुरूआत दोपहर 1:30 होगी। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। इंग्लैंड के लिए ये तो करो या मरो का मैच है।
न्यूजीलैंड ने 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे दो मैचों में जीत मिली है। पांच अंक के साथ न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप एक में पहले नंबर पर है जबकि इंग्लैंड के तीन मैचों में तीन अंक हैं और वह तीसरे नंबर पर है।
इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलेगी। कीवी टीम जहां जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी वहीं इंग्लैंड के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है। दोनों ही टीमों के बीच अब तक वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले काफी मज़ेदार रहे हैं और दोनों का ही पड़ला भारी नज़र आया है।
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच रिकॉर्ड को देखा जाए तो अब तक दोनों टीमों के बीच 22 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें से 13 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं वहीं 8 मैच न्यूजीलैंड ने जीता है और एक मैच बेनतीजा रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच अब तक 6 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें से 3 बार इंग्लैंड ने जीत हासिल की है वहीं तीन बार न्यूजीलैंड ने विजय हासिल की है। इस बार देखना होगा की कौन सी टीम जीतकर एक कदम आगे बढ़ती है।
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे इस मैच को टीवी पर देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स चैनल को खोलना होगा। वहीं इस मैच को मोबाइल या लैपटॉप पर देखने के लिए आपके पास Disney+ hotstar का सब्सक्रीप्शन होना जरूरी है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: