T20 World Cup 2022: टी 20 वर्ल्ड में शुरुआती मुकाबले से पहले ही ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश के चोटिल होने के बाद टीम में उनकी जगह कैमरून ग्रीन की एंट्री हुई है। आईसीसी से हरी झंडी मिलने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को जॉश इंग्लिस (Josh Inglis) की जगह टी20 विश्व कप स्क्वाड में शामिल किए जाने का ऐलान किया है।
जोश इंग्लिश कंगारू टीम की पहली पसंद नहीं थे। वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा तभी बन सकते हैं जब कंगारू टीम के रेगुलर विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड चोटिल हो या कोई खिलाड़ी कंकशन का शिकार हो जाए। हालांकि अब उनकी जगह ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को टीम में शामिल किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के सामने खड़ी हुई ये समस्या
इंग्लिस की प्राथमिक भूमिका मैथ्यू वेड (Matthew Wade) के बैक-अप विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में थी। जिसे कैमरून ग्रीन पूरी कर सकेंगे। यानि कि ऑस्ट्रेलिया टीम के पास विश्व कप स्क्वाड में कोई बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं है। अगर किसी मैच में वेड चोटिल होते हैं ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
कैमरून ग्रीन ने भारत के खिलाफ खेली थी जबरदस्त पारियां
कैमरून ग्रीन एक जबरदस्त ऑलराउंडर हैं और फिलहाल वह शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई तीन टी20 मैचों की सीरीज़ में दो अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भी कैमरून ने शानदार परफॉर्म किया था। उन्होंने इंडिया के खिलाफ पहले टी20 में उन्होंने 30 गेंदों में 60 और तीसरे टी20 में 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी।
टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, जॉश हेजलवुड, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा.
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines