T20 World Cup 2022: ब्रेट ली ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप 2022 की बेस्ट प्लेइंग 11, भारतीय टीम से इन 4 खिलाड़ियों को दी जगह
Edited By Siddharth Sharma

Brett Lee T20 World Cup 2022
Edited By Siddharth Sharma

Brett Lee T20 World Cup 2022
ICC T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप 2022 समाप्त हो चुका हैं। इस वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर ट्रॉफी पर दूसरी बार हाथ जमाया। इस वर्ल्ड कप में कई खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और सभी को हैरान कर दिया। इन्हीं के प्रदर्शन के आधार पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 टीम जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली ने भी टूर्नामेंट के सबसे बेस्ट 11 खिलाड़ियों की टीम बनाई है।
ब्रेट ली ने ओपनर के तौर पर जोस बटलर और एलेक्स हेल्स को चुना है, जिन्होंने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में अहम भूमिका अदा की है। इनमें से जोस बटलर इस टीम के कप्तान हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी टीम को खिताब जिताया है। ब्रेट ली ने तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है, जिन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। विराट ने हर मैच में भारत के लिए ताबड़तोड़ पारी खेली और सबसे ज्यादा 4 अर्धशतक भी जड़े।
अपने यू ट्यूब चैनल पर जारी की गई टीम में ब्रेट ली ने टीम में चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को जगह मिली है, जिन्होंने कुछ आतिशी पारियों से सभी का दिल जीता था। पांचवे नंबर पर न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स का नाम है, जिन्होंने एक शतक के साथ कुल 201 रन टूर्नामेंट में बनाए।
ब्रेट ली ने अपनी टीम में भारतीय टीम के खतरनाक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को जगह दी हैं। पांड्या ने सेमीफाइनल में दमदार बल्लेबाजी की थी वहीं पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने 3 विकेट झटके थे। इसके अलावा टीम में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सैम कुरेन और पाकिस्तान के स्पीनर ऑलराउंडर शादाब खान को शामिल किया हैं।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली ने अपनी टीम में भारत के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पाकिस्तान के हरफनमौला गेंदबाज शाहीन अफरीदी को भी जगह दी हैं।
जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, हार्दिक पंड्या, शादाब खान, आदिल रशीद, सैम कुरेन, शाहीन अफरीदी और अर्शदीप सिंह।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: