T20 World cup 2022: टी 20 विश्वकप 2022 अब खत्म हो चुका है। इस टूर्नामेंट का खिताब इंग्लैंड ने जीता। पूरे विश्वकप के दौरान हमें कई चौके-छक्के और एक से बढ़कर एक कैच देखने को मिले। इस खबर में हम आपके लिए उस कैच का वीडियो लेकर आए हैं, जो टी 20 विश्वकप 2022 का सबसे शानदार कैच बना। इसका वीडियो खुद आईसीसी ने शेयर किया है।
T20 World cup का सबसे सुपर कैच ग्लेन फिलिप्स ने सुपर-12 के पहले मैच में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पकड़ा था। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की थी।
इस कैच पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस आउट हुए थे।
दाहिने तरफ हवा में छलांग लगाई थी
दरअसल, उस मैच के नौवें ओवर में स्टोइनिस ने ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल सैंटनर को कवर के ऊपर से खेलने की कोशिश की थी, बल्लेबाज को लगा था कि गेंद बॉउंड्री पार कर जाएगी, क्योंकि फील्डर ग्लेन फिलिप्स काफी दूर थे, लेकिन फिलिप्स ने कमाल की रनिंग दिखाते हुए अपनी दाहिने तरफ हवा में छलांग लगाई और असंभव कैच पड़क लिया।
29 मीटर तक दौड़े थे फिलिप्स
खास बात ये थी कि इस कैच को लेने के लिए फिलिप्स 29 मीटर तक दौड़े थे। इस कैच को वोटिंग के जरिए कैच ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
अभी पढ़ें – ‘T20 कप्तानी छोड़ दें बाबर आजम, पाकिस्तान के पास ये तीन विकल्प…,’ शाहिद अफरीदी ने दिया बड़ा बयान
न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों का टारगेट सेट किया था। बाद में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 111 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने 89 रन के बड़े अंतर से यह मैच अपने नाम किया था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
3 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
5 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
8 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines