AUS vs AFG T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज ग्रूप 1 का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने गेंदबाजी का फैसला किया। ये मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद ही ज्यादा जरूरी है और टीम इसे जीतकर सेमीफाइनल की दौड़ में आगे बने रहना चाहेगी।
ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ ये मुकाबला जीतना ही नहीं है बल्कि अच्छी नेट रनरेट भी हासिल करनी है ताकि वह इंग्लैंड से आगे निकल पाए और सिलेक्ट हो जाए। हालांकि मैच से पहले टीम को बड़ा झटका लग गया हैं। टीम के कप्तान एरोन फिंच चोटिल होने के चलते टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मैथ्यू वैड कप्तानी कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): कैमरन ग्रीन, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (w/c), पैट कमिंस, केन रिचर्डसन, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्ला गुरबाज (डब्ल्यू), उस्मान गनी, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, दरवेश रसूली, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (सी), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी
तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया
टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया कुल 4 मैच खेल चुकी है, जिसमें से टीम ने 2 मैच जीचे हैं और एक मैच गवाया है। वहीं, एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। ऑस्ट्रेलिया 2 जीत से साथ 5 प्वाइंट्स हासिल कर, प्वाइंट्स टेबल में नंबर तीन पर मौजूद है। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल की राह मुश्किल दिखाई दे रही है. ऑस्ट्रेलिया निगेटिव रन रेट के साथ चल रही है। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया का रन रेट -0.304 है. वहीं, इंग्लैंड का रन रेट +0.547 है और वह ग्रुप मे नंबर दो पर मौजूग है. इसके अलावा ग्रुप में टॉप पर बैठी न्यूज़ीलैंड का रन रेट +2.233 का है।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा मैच?
भारतीय समय के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला ये मैच दोपहर को 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1 बजे होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
19 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
20 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
35 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines