हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AFG vs SL: 'किस्मत खराब हो तो ऐसा ही होता है'...पिच पर 3 गुलाटी मारने के बाद भी रन आउट हो गया बैटर, देखें

विज्ञापन
SL vs AFG, Gulbadin Naib

AFG vs SL: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। ये मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 144 रन बनाए। अफगानिस्तान ने अपनी पारी में 8 विकेट गंवाए जिसमें एक बेहतरीन रनआउट भी शामिल था जिसका वीडियो आईसीसी ने भी शेयर किया है।

अभी पढ़ें – AFG vs SL: धनंजय डी सिल्वा ने खेली अर्धशतकीय पारी, श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से दी मात

गुलबदीन नईब की किस्मत खराब

श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले चोटिल हुए अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी हजरतुल्लाह जरई की जगह टीम में शामिल किए गए गुलबदीन नईब 4 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे वे धीमे-धीमे पिच पर जम ही रहे थे कि उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वह गजब तरीके से रन आउट हो गए। दरअसल 18वें ओवर में उन्होंने गेंद को हिट किया और जल्दी से एक रन ले लिया वहीं दूसरे रन के लिए भी आगे बढ़ गए लेकिन अचानक सामने खड़े बल्लेबाज ने रन लेने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

जिसके बाद गुलबदिन वापस पलटे लेकिन जल्दबाजी के चलते वह फिसल गए और बल्ला उनके हाथ से छूट गया। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और तीन बार मैदान पर गुलांटी मारकर जैसे-तैसे क्रीज पर पहुंचे लेकिन उन्हें देरी हो गई और वे रन आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंदों पर 12 रन बनाए।

पहले 6 ओवर में नहीं गंवाया कोई भी विकेट

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पहले 6 ओवर में एक भी विकेट नहीं गंवाया। हालांकि टीम की शुरूआत धीमी रही। 6 ओवर के बाद टीम ने सिर्फ 42 रन ही बनाए थे। जिसके बाद 7वें ओवर में टीम को पहला झटका लगा जब ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद में उसमान गनी और इब्राहिम जारदान ने पारी को संभाला। अंत में कप्ताना मोहम्मद नबी ने भी तूफानी पारी खेली और टीम को इस विशाल स्कोर तक ले जाने में मदद की।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – AFG vs SL: पड़कर अंदर आएगी या बाहर? इसी Confusion में बोल्ड हो गया बल्लेबाज, Mujeeb ने फेंकी अमेजिंग गेंद

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (c), वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिता

विज्ञापन

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्ला गुरबाज (wk), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (c), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें\

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola