Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
AFG vs SL: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 144 रन बनाए। जिसके जवाब में श्रीलंका ने 18.3 ओवर में ही टार्गेट को चेज कर लिया और 6 विकेट से जीत प्राप्त कर ली।
144 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने पहले ओवर में ही ओपनर पथुन निसांका का विकेट गंवा दिया। जिसके बाद धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस ने पारी को संभाला और टीम को जीत के करीब ले गए। कुसल मेंडिस के विकेट गिरने के बाद धनंजय डी सिल्वा ने एक छोर को संभाले रखा और अर्धशतक भी जड़ दिया। धनंजय ने
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पहले 6 ओवर में एक भी विकेट नहीं गंवाया। हालांकि टीम की शुरूआत धीमी रही। 6 ओवर के बाद टीम ने सिर्फ 42 रन ही बनाए थे। जिसके बाद 7वें ओवर में टीम को पहला झटका लगा जब ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद में उसमान गनी और इब्राहिम जारदान ने पारी को संभाला। अंत में कप्ताना मोहम्मद नबी ने भी तूफानी पारी खेली और टीम को इस विशाल स्कोर तक ले जाने में मदद की।
अभी पढ़ें – ENG vs NZ: जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया इतने रनों का लक्ष्य
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (c), वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिता
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्ला गुरबाज (wk), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (c), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।