नई दिल्ली: टीम इंडिया आईसीसी टी 20 विश्व कप 2022 के आगामी सेमीफाइनल में जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड के साथ भिड़ंत के लिए तैयार है। दोनों टीमें 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेले जाने वाले सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम प्रतिष्ठित खिताब हासिल करने के लिए 15 साल के इंतजार को खत्म करना चाहेगी।
भारत फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा!
वहीं पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच बुधवार को भिड़ंत होगी। इन दोनों सेमीफाइनल से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को न सिर्फ फाइनल खेलने बल्कि खिताब जीतने की बात कही है। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि भारत फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। इसके साथ ही मुझे लगता है कि फाइनल में भारत जीतेगा।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: Ab De Villiers का दावा- ये दो टीमें खेलेंगी फाइनल, बताया- कौन जीतेगा वर्ल्ड कप
एबी बोले- सूर्य, विराट अच्छी फॉर्म में
एबी ने कहा- हर कोई अच्छा खेल रहा है। सूर्यकुमार अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं, विराट अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। हालांकि रोहित ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन वह टीम में अपनी भूमिका में तब आएंगे जब यह सबसे ज्यादा मायने रखता है। वह एक शानदार खिलाड़ी है। उन्होंने आगे कहा- भारत की पूरी टीम बहुत प्रतिभाशाली है। इसलिए मैं उनके लिए इंग्लैंड के खिलाफ एक शानदार खेल की उम्मीद कर रहा हूं। जो मेरी राय में सबसे बड़ी परीक्षा है। मेरा मानना है कि अगर वे सेमीफाइनल जीतते हैं, तो वे ट्रॉफी जीतेंगे।
भारत का पलड़ा भारी
भारत और इंग्लैंड दोनों ने अब तक विश्व कप के सुपर 12 चरण में अपने प्रदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबले देखे जाएं तो टी 20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। भारत-इंग्लैंड तीन बार वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुए हैं। जिसमें दो बार भारत और एक बार इंग्लैंड ने जीत हासिल की है। टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा। भारत-न्यूजीलैंड ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और दोनों अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर हैं। डी विलियर्स की भविष्यवाणी सच भी हाे सकती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
19 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
31 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
31 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन अर्धशतक लगाकर लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines