T20 WC 2026: टी20 विश्व कप 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. हर दिन सुपर 8 के अहम मुकाबले खेले जा रहे हैं. टीम इंडिया को सुपर 8 के अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था जिससे अब हर किसी की नजरें 26 फरवरी को होने वाले भारत और जिम्बाब्वे के मैच में पर रहेंगी. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जानें की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. ये मैच कई मायनों में खास होने वाला है. जब दोनों टीमें इस मैच में खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगी तो एक नया इतिहास लिखा जाएगा.
24 सालों में पहली बार होगा ऐसा
जिम्बाब्वे इस मैच में जब खेलने के लिए उतरेगी तो 24 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब ये टीम भारत में ही भारत के खिलाफ खेलेगी. साल 2002 में आखिरी बार ये दोनों टीमें भारत में आमने-सामने आई थीं. दिल्ली के मैदान पर दोनों टीमों के बीच टेस्ट मुकाबला खेला गया था और उस समय टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली थे. इसके बाद से भारत और जिम्बाब्वे की टीमें भारतीय सरजमीं पर कभी भी नहीं भिड़ीं. गांगुली ने इस मैच में शतकीय पारी भी खेली थी.
हर हाल में हासिल करनी होगी जीत
टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहती है तो इस मैच में हर हाल में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी. पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार ने टीम के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं. जिम्बाब्वे की टीम को भी सुपर 8 के पहले मैच में वेस्टइंडीज से हार का सामना जरूर करना पड़ा है लेकिन टीम ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है. सिकंदर रजा की कप्तानी में टीम ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को पटखनी दी थी.
ये भी पढ़िए- ‘ये बहुत ही शर्मनाक रहा…’, टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद भावुक हुए दासुन शनाका, दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines