हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2026: संजू सैमसन IN, रिंकू सिंह OUT, जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया में होंगे 2 बड़े बदलाव! 

T20 WC 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव होते नजर आ रहे हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस मैच में संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है तो वहीं रिंकू सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि कैसी दिख सकती है संभावित प्लेइंग 11

विज्ञापन

T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. इस मैच में हार टीम इंडिया को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा देगी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उतरी प्लेइंग 11 पर बड़े सवाल खड़े हुए थे ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ इसमें बदलाव होना तय नजर आ रहा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव होंगे. इन बदलावों की गाज किस खिलाड़ी के ऊपर गिरेगी आइए आपको भी बताते हैं.

संजू और अक्षर की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में संजू सैमसन और अक्षर पटेल की टीम इंडिया में वापसी होनी तय है. इन दोनों की जगह के लिए रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को बाहर किया जाएगा. रिंकू सिंह अभी तक टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 24 रन ही बनाए हैं. पिता की तबीयत खराब होने के चलते वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद अपने घर वाप गए थे लेकिन बुधवार को वो वापस टीम के साथ जुड़ चुके हैं. दूसरी तरफ इंजरी के बाद वापसी कर रहे वॉशिंगटन सुंदर भी अभी तक अपनी लय तलाश नहीं पाए हैं. 

तिलक वर्मा को मिलेगा एक और मौका

तिलक वर्मा को मैनेजमेंट एक और मैच में मौका देता हुआ दिख रहा है. इस विश्व कप में उनका फॉर्म भी सवालों के घेरे में ही रहा है लेकिन बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी ऊपर उठ रहे सभी सवालों पर विराम लगा दिया. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए दमदार प्रदर्शन करना होगा. 

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

ये भी पढ़िए- Ranji Trophy 2025-26: फाइनल में फ्लॉप हुए केएल राहुल, आकिब नबी की जादुई गेंद के आगे टेके घुटने, वीडियो वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola