T20 Blast, Ham vs Sus: हैम्पशायर और ससेक्स के बीच होगा कांटे का मुकाबला, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

T20 Blast, Ham vs Sus: टी20 ब्लास्ट लीग में आज हैम्पशायर और ससेक्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में पर किसी की नजरें बनी हुई हैं. हैम्पशायर की टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है तो वहीं ससेक्स की टीम केवल 1 मैच में ही जीत हासिल कर पाई है. आइए आपको बताते हैं कि फैंस इस मैच को लाइव कब और कहां देख पाएंगे

jacket - 2026-06-02T150309.531

T20 Blast, Ham vs Sus: इंग्लैंड का घरेलू टी20 टूर्नामेंट टी20 ब्लास्ट खेला जा रहा है. टूर्नामेंट में हर दिन से एक बढ़कर एक खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. 34 मुकाबले पूरे होने तक पॉइंट्स टेबल में नॉर्थम्पटनशायर की टीम ने टॉप पर जगह बनाई हुई है. 02 जून को अब टूर्नामेंट में हैम्पशायर और ससेक्स की टीम आमने सामने होंगी. इन दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला कांटे का होने वाला है, ऐसे में फैंस की नजरें इसके ऊपर बनी हुई हैं. 

विज्ञापन

दोनों टीमों का कैसा रहा प्रदर्शन

हैम्पशायर और ससेक्स की टीमें साउथ ग्रुप में हैं. साउथ ग्रुप में हैम्पशायर ने इस सीजन बेहतरीन खेल दिखाया है और अब तक खेले 4 मैचों में से 3 मैचों में जीत दर्ज की है. टीम 12 अंकों के साथ ग्रुप में टॉप पर काबिज है. दूसरी तरफ ससेक्स की बात करें तो टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में से केवल एक में ही जीत दर्ज की है और 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. 

विज्ञापन

Ham vs Sus मैच कब और कहां खेला जाएगा?

हैम्पशायर और ससेक्स के बीच का ये मुकाबला द रोज बाउल, साउथेम्प्टन में खेला जाना है. भारतीय समय के अनुसार 2 जून को ये मुकाबला रात 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा तो वहीं लोकल समय के अनुसार मैच शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा. 

Ham vs Sus मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में टी20 ब्लास्ट लीग के सभी मैचों का लाइव प्रसारण सोनी नेटवर्क के हाथों में है. पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार और मालदीव के प्रशंसक भी सोनी स्पोर्ट्स पर टूर्नामेंट देख सकेंगे. ओटीटी पर मैच को लाइव देखने के लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा. 

विज्ञापन

Ham vs Sus दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

ससेक्स टीम: डेनियल ह्यूजेस, टॉम क्लार्क, जेम्स कोल्स, जॉन सिम्पसन (विकेटकीपर), टॉम अलसॉप, जैक लीनिंग, डैनी लैम्ब, जैक कार्सन, फिन हडसन-प्रेन्टिस, डैनी ब्रिग्स, टायमल मिल्स (कप्तान), हेनरी क्रोकोम्बे, हैरिसन वार्ड, ब्रैड करी

हैम्पशायर टीम: टोबी अल्बर्ट (विकेटकीपर), जेम्स विंस (कप्तान), जो वेदरली, हिल्टन कार्टराइट, टॉम प्रेस्ट, लियाम डॉसन, ट्रिस्टन स्टब्स, जेम्स फुलर, स्कॉट करी, मैनी लम्सडेन, क्रिस वुड, जेक लेहमैन, डेलानो पोटगीटर, एलिस्टर ओर, एंड्रयू जॉन नील

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ