---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Women’s T20 World Cup 2026 का रोमांच इस दिन से होगा शुरू, टीम इंडिया पर रहेंगी नजरें, यहां देखें हर जरूरी डिटेल

Women’s T20 World Cup 2026: इस साल आईसीसी की तरफ से टी20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है. 12 जून से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है और इस बार टूर्नामेंट में 33 मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट में टीम इंडिया का शेड्यूल किस प्रकार है आइए आपको भी बताते हैं

---खबर नीचे जारी है---

Women’s T20 World Cup 2026: आईपीएल 2026 खत्म हो चुका है और अब हर किसी को महिला टी20 विश्व कप का इंतजार है. टीम इंडिया की पुरुष टीम ने इस साल हुए टी20 विश्व कप का कब्जा किया था और फैंस को महिला टीम से भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. आईसीसी के इस मेगा इवेंट की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है तो वहीं फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी की जिम्मेदारी इंग्लैंड और वेल्स के पास है. इस बार टूर्नामेंट में 12 टीमें खिताब के लिए भिड़ती हुई नजर आएंगी. टूर्नामेंट में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे और दर्शकों को एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे.

Women’s T20 World Cup 2026 के लिए 2 ग्रुप में बांटी गई टीमें 

महिला टी20 विश्व कप 2026 में कुल 12 टीमें हैं, जिनको 2 ग्रुप में बांटा गया है. आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक बार से एक ही ग्रुप में बांटा गया है. ये मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा. टीम इंडिया को ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड को रखा गया है. इसी के साथ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और आयरलैंड को ग्रुप 2 में रखा गया है. 

---खबर नीचे जारी है---

Women’s T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया का शेड्यूल
तारीख मुकाबला
14 जून 2026 भारत vs पाकिस्तान
17 जून 2026 भारत vs नीदरलैंड्स
21 जून 2026 भारत vs दक्षिण अफ्रीका
25 जून 2026 भारत vs बांग्लादेश
28 जून 2026 भारत vs ऑस्ट्रेलिया

किस फॉर्मेट में खेला जाएगा Women’s T20 World Cup 2026?

महिला टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज से शुरू होगा. लीग स्टेज के मैचों में सभी टीमों को ग्रुप में मौजूद अपनी टीमों के साथ मैच खेलना होगा. दोनों ग्रुप में से टॉप 2 की टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी. सेमीफाइनल के मैच में जीत हासिल करने वाली टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा. 

कहां खेले जाएंगे Women’s T20 World Cup 2026 के मैच?

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड और वेल्स के 7 मैदानों पर खेले जाएंगे. इनमें लॉर्ड्स, द ओवल, एडगबास्टन, ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले, रोज बाउल और ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड शामिल हैं. फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

---खबर नीचे जारी है---

डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी न्यूजीलैंड

साल 2024 में महिला टी20 विश्व कप का खिताब न्यूजीलैंड की टीम ने जीता था. टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 6 बार खिताब पर कब्जा किया है तो वहीं इंग्लैंड और वेस्टइंडीज भी एक-एक बार चैंपियन बन चुकी है.

ये भी पढ़िए- IND W vs ENG W Live Streaming: तीसरी T20 जीत सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, कब और कहां देखें लाइव

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 02, 2026 02:07 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola